चित्रकूट दोहरे हत्या कांड का आरोपी फरार, 48 घण्टे बीत जाने के बाद पुलिस के हाथ खाली
punjabkesari.in Tuesday, Jan 19, 2021 - 12:26 PM (IST)

चित्रकूट/सतना: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में अनुज दीक्षित एंव उनके दोस्त प्रिया परिहार की बेखौफ बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी। घटना के 48 घण्टे बीत जाने के बाद भी अभी तक पुलिस किसी भी अपराधी तक नहीं पहुंच सकी है। वहीं पीड़ित परिजन की माने तो डबल मर्डर का मुख्य आरोपी कॉलेज संचालक पुष्पराज सिंह है। बताया जा रहा है कि घटना के बाद से पुष्पराज सिंह है फरार चल रहा है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुष्पराज को पकडऩे के लिए जगह जगह हो रही छापे की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए कई टीमें लगा दी गई है। आरोपी के संदिग्ध ठिकानों पर छापे मारी की जा रही है। फिलहाल अभी तक सफलता नहीं मिल सकी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
बता दें कि चित्रकूट-सतना मुख्य मार्ग पर दिनदहाड़े युवक व युवती की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस के मुताबिक दोहरे हत्याकांड का शिकार बना मृतक अनुज दीक्षित शराब के कारोबार से जुड़ा था और कैशियर के रूप में सतना में काम करता था। वहीं पर उसकी अमौधी मोहल्ले की रहने वाली प्रिया परिहार से दोस्ती हो गई। वारदात के बाद छानबीन में सामने आया कि अनुज और प्रिया रविवार को कार से चित्रकूट आ रहे थे। माना जा रहा है कि इस बात की जानकारी हमलावरों को लग गई थी। इसी दौरान वीच रास्ते में बदमाशों ने गोली मार कर हत्या कर दी थी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

Festivals of july month 2022: जुलाई के पहले पखवाड़े के ‘व्रत-त्यौहार’ आदि

Gupt Navratri 2022: कर्ज का भार कर रहा है परेशान तो 9 दिन करें ये उपाय

देश की समुद्री सुरक्षा से जुड़ी सभी एजेंसियों के बीच समन्वय आवश्यक : डोभाल

Gupt Navratri 2022 में व्रत रखकर पूजा करें या नहीं, जानिए क्या कहते धार्मिक शास्त्र?