Deoria में दो लड़कियों पर एसिड अटैक करने वाले आरोपी मुठभेड़ में घायल, अस्पताल में भर्ती

punjabkesari.in Friday, Apr 12, 2024 - 11:24 AM (IST)

Deoria Crime News: उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले में गुरुवार को अज्ञात बाइक सवार युवकों ने दो लड़कियों पर एसिड से हमला कर दिया। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए नाकाबंदी कर दी। इसी दौरान आरोपियों की पुलिस से मुठभेड़ हो गई। आरोपियों ने पुलिस को देखते ही फायरिंग शुरू कर दी। वहीं, जब पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो दो आरोपियों के पैर में गोली लग गई जबकि एक भाग निकला। जिसकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
PunjabKesari
जानें क्या है पूरा मामला?
बता दें पूरा मामला गौरी बाजार थाना क्षेत्र का है। जहां की निवासी दो लड़कियां घर से अपने काम पर जाने के लिए निकली थीं। वहीं, जब वह गौरी हाटा रोड स्थित देवगांव मोड़ के पास पहुंची तो अचानक अज्ञात युवकों ने उन पर एसिड अटैक फेंक दिया। जिससे एक लड़की का चेहरा और गर्दन का हिस्सा झुलस गया तो वहीं दूसरी लड़की की बांह झुलस गई। वारदात को अंजाम देकर बाइक सवार युवक भाग गए। दोनों लड़कियां बुरी तरह झुलस गई और दर्द से कहराने लग गई। वहीं, लड़कियों की चिल्लाने की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने आनन-फानन में दोनों को स्थानीय अस्पताल में पहुंचाया। जहां डाॅक्टरों ने दोनों की हालात को गंभीर देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। फिलहाल अस्पताल में दोनों का इलाज चल रहा है। वहीं, घटना के बाद लड़कियों के पिता की तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी।
PunjabKesari
क्या कहती है पुलिस?
मामले में जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा ने बताया कि दिन में 11 बजे के आसपास गौरीबाजार थाना क्षेत्र में यह घटना हुई थी। इस संबंध में जो भी पीड़ित पक्ष द्वारा तहरीर दी गई, उसके आधार पर गौरी बाजार थाने में सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया। जो आरोपी हैं, उनकी तलाश के लिए तीन टीमें बनाई गई थीं। इसी बीच गुरु घाट क्षेत्र में पुलिस ने नाकाबंदी की थी। नाकाबंदी में आरोपी पक्ष बाइक से आए और जब पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग कर दी। वहीं, जब पुलिस ने फायरिंग की तो दो के पैर में गोली लग गई जबकि एक भाग गया। घायल आरोपियों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया है। आरोपियों की पहचान दारा सिंह और शेखर के रूप में हुई है।
PunjabKesari
उन्होंने आगे कहा कि फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयास कर रही है। यह बात सामने आई है कि मुख्य आरोपी का एक युवती से विवाद हुआ था। इसी के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Recommended News

Related News

static