अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने किया ताज का दीदार, बेटी-बेटी साथ खिंचवाई फोटो
punjabkesari.in Saturday, Oct 05, 2019 - 03:16 PM (IST)
आगराः बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री करिश्मा कपूर बेटी समायरा और बेटे कियान संग शनिवार को ताज महल का दीदार करने पहुंची। उन्होंने करीब आधे घंटे तक ताज परिसर में भ्रमण किया। वहीं डायना बेंच पर बैठकर करिश्मा ने बच्चों संग फोटो खिंचवाए।
ताजमहल में भ्रमण के दौरान करिश्मा कपूर ने ताज के इतिहास, पच्चीकारी आदि की जानकारी ली। इस दौरान पर्यटकों के लिए वो आकर्षण का केंद्र रहीं।

करिश्मा ने कहा कि आगरा आकर ताजमहल के दीदार देखने की ख्वाहिश और ज्यादा बढ़ गई है। फिल्मों में कमबैक के सवाल पर करिश्मा कपूर ने कहा कि इंतजार करिए। बहुत जल्द कुछ रोमांचक आने वाला है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
पहले ली भाई की जान, अब जमीन के लिए मां का ईंट से कुचला सिर... 4 घंटे लाश के पास बैठा रहा कलयुगी बेटा

