भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब कांग्रेस का हाथ से हाथ जोड़ो अभियान, दीपेंद्र सिंह हुड्डा को दी गई UP की जिम्मेदारी

punjabkesari.in Monday, Jan 16, 2023 - 02:35 PM (IST)

लखनऊ (अश्वनी कुमार सिंह) : उत्तर प्रदेश में करीब 33 साल से व केंद्र में 8 साल से सत्ता से दूर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस (INC) ने 2024 के लोकसभा चुनाव में BJP को केंद्र से उखाड़ फेंकने व कांग्रेस की सत्ता में वापसी के इरादे से इस समय देश में भारत जोड़ो यात्रा निकाल रही है। इस वक्त यह यात्रा करीब 3200 किलोमीटर का सफर तय कर पंजाब पहुंच चुकी है और 30 जनवरी को जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में इस यात्रा का समापन होगा। भारत जोड़ो यात्रा के माध्यम से जो संदेश राहुल गांधी दे रहे उसे नए अभियान के तहत कांग्रेस उसे अब बूथ स्तर तक पहुंचाने के लिए हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाने जा रही है। जिसकी शुरुआत 26 जनवरी को दिल्ली से होगा।

PunjabKesari

बूथ स्तर तक पहुंच बनाने की कोशिश करेगी कांग्रेस
राहुल गांधी के भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाने जा रही है। भारत जोड़ो यात्रा  के माध्यम से देश को जो संदेश राहुल गांधी दे रहे है। उसे नए अभियान के माध्यम से पार्टी अब बूथ स्तर तक पहुंचाने की योजना बना रही है। कांग्रेस पार्टी के अनुसार 2024 के मद्देनजर ये काफी महत्वपूर्ण अभियान है और ये अभियान 2 महीने तक चलाया जाएगा। इसके तहत हर ब्लॉक में तकरीबन एक महीने का अभियान चलाया जाएगा। जिसमें कांग्रेस नेता बूथ पर पहुंचकर सीधे मतदाताओं से संवाद करेंगे।

PunjabKesari

UP की जिम्मेदारी दीपेंद्र सिंह हुड्डा को
2024 को लेकर कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने कई कार्यक्रमों का खाका तैयार किया है। राष्ट्रीय स्तर पर तैयार किए गए इस कार्यक्रम में प्रियंका गांधी वाड्रा को भी एक अहम चेहरे के तौर पर प्रोजेक्ट किया जाएगा। सभी प्रदेशों की राजधानी में जो यात्राएं निकलेंगी उनमें प्रियंका गांधी वाड्रा नज़र आएंगी। इसके अलावा एक ऑब्जर्वर प्रदेश के बाहर का नेता होगा। उसकी देखरेख में संबंधित प्रदेश में यह अभियान चलाया जाएगा। पार्टी सूत्रों की मानें तो यूपी में राज्यसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा को यह जिम्मेदारी दी गई है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Prashant Tiwari

Recommended News

Related News

static