विरोध के बाद बैकफुट आई UP सरकार, नोएडा के सेक्टर-123 से शिफ्ट होगा डंपिंग ग्राउंड

punjabkesari.in Friday, Jun 22, 2018 - 02:08 PM (IST)

नोएडाः नोएडा में रहने वाले लोगों के लिए आज एक बड़ी राहत की खबर सामने आई है। दरअसल योगी सरकार ने यह फैसला लिया है कि सेक्टर-123 में बनने वाला डंपिंग ग्राउंड अब यहां नहीं बनेगा। हालांकि यहां से शिफ्ट करने के बाद इसे कहां बनाया जाएगा? इसका एलान अभी नहीं किया गया है।

जानकारी के मुताबिक नोएडा सेक्टर-123 में आबादी वाले स्थान में डंपिंग ग्राउंड बनाने के फैसला का लोगों ने पुरजोर विरोध किया। लोगों का कहना है कि आबादी वाले स्थान में डंपिंग ग्राउंड को बनाना सही नहीं है। इससे लोगों को काफी परेशानी होगी। इसके साथ ही लोगों को बिमारियां होने का डर भी रहेगा। 

बता दें कि 1 दिन पहले भी अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सेक्टर-123 को लोगों ने जमकर विरोध किया था। लोगों ने डंपिंग ग्राउंड के पास विरोध में मास्क लगाकर योग किया था। इस दौरान लोगों ने चेहरे पर प्रधानमंत्री मोदी का मास्क भी लगाया था और सांकेतिक आक्सीजन सिलेंडर लगाकर एक घंटे योग किया।

इस विरोध के बाद यूपी सरकार को बैकफुट आना पड़ा। सरकार ने फैसला लिया है कि नोएडा सेक्टर-123 में बनने वाला डंपिंग ग्राउंड अब यहा नहीं बनेगा। फिलहाल इसे अब कहां बनाया जाएगा, इसकी पुष्टि नहीं हुई है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ruby

Recommended News

Related News

static