आगरा: 8 नये केस के साथ संक्रमितों की संख्या बढ़कर हुई 785

punjabkesari.in Thursday, May 14, 2020 - 09:17 AM (IST)

आगरा: ताज नगरी आगरा में वीरवार काे मिले 8 नए केस के साथ कुल संक्रमिताें की संख्या बढ़कर 785 हाे गई है। जिसमें 381 एक्टिव केस हैं। जिले में अबतक 379 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हाेकर घर जा चुके हैं। प्रशासन 44 हॉटस्पॉट क्षेत्राें पर लगातार नजर बनाए हुए है। बता दें कि जिले में करीब 10 हजार कोरोना की जांच हाे चुकी है। 

इससे पहले मंगलवार काे आगरा के सेंट्रल जेल में 10 कैदियों के संक्रमित मिलने से हडकंप मच गया था। मंगलवार को 12 कैदियों की दूसरी जांच रिपोर्ट में 10 पॉजिटिव पाए गए, जिसके बाद 100 कैदियों को क्वारंटाइन करवा दिया गया। 14 कैदी पहले से ही क्वारंटाइन थे, जिनमें से 10 अब संक्रमित मिले हैं। 

आगरा में संक्रमितों की संख्या 777 हुई
मंगलवार को 12 नए केस सामने आने के बाद आगरा में संक्रमितों की संख्या 777 हो गई है। अभी तक 383 कैदी डिस्चार्ज किए जा चुके हैं, जबकि जिले में संक्रमण से अब तक 25 मरीजों की मौत हो चुकी है। 

100 लोगों को जेल प्रशासन ने किया आइसोलेट 
गौरतलब है कि सेंट्रल जेल के मृत संक्रमित बंदी के बैरक में रह रहे 100 लोगों को जेल प्रशासन ने आइसोलेट कर दिया। सेंट्रल जेल पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम के दिशा निर्देश के बाद यह कदम उठाया गया। साथ ही जेल स्टाफ के 16 लोगों को भी क्वारंटाइन किया गया है।

हाल ही में कैदी की इलाज के दौरान हुई मौत 
बता दें झांसी निवासी हत्या के मामले में सजायाफ्ता 60 वर्षीया बंदी को दिसंबर 2019 में सेंट्रल जेल में शिफ्ट किया गया था। 3 मई को हाई ब्लड प्रेशर की शिकायत पर उसे एसएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। संदिग्ध मानते हुए डॉक्टरों ने जब उसकी कोरोना जांच करवाई तो वह पॉजिटिव निकला। 9 मई को कैदी की इलाज के दौरान मौत हो गई। इसके बाद जेल प्रशासन ने मृत बंदी के बैरक में रहने वाले 14 बंदियों को क्वारंटाइन कर दिया।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static