UP Nikay Chunav 2023: अखिलेश यादव ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप, कहा- ''BJP ने नगर निगम के बजट को लूटकर ''सब कुछ बर्बाद कर दिया''

punjabkesari.in Wednesday, May 10, 2023 - 08:43 AM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) पर नगर निगमों में भारी भ्रष्टाचार (Corruption) का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी ने नगर निगम (Municipal council) के बजट को लूटकर ‘सब कुछ बर्बाद कर दिया' है। पार्टी द्वारा जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि नगर निकाय चुनाव (UP Nikay Chunav 2023) के दूसरे चरण के प्रचार के आखिरी दिन कानपुर देहात (Kanpur Dehat) और कानपुर नगर (Kanpur Nagar) में जनसभा और रोड शो (Road Show) किया।

PunjabKesari

नगर निकाय चुनाव में भाजपा की होने जा रही है हार: अखिलेश यादव
जानकारी के मुताबिक, अखिलेश यादव ने कहा कि नगर निकाय चुनाव में भाजपा की हार होने जा रही है। भाजपा ने नगर निगमों में भारी भ्रष्टाचार किया है। शहरों में स्मार्ट सिटी के नाम पर झूठ बोला और धोखा दिया। प्रदेश का एक भी शहर स्मार्ट सिटी के मानक को नहीं पूरा कर रहा है। उत्तर प्रदेश में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव का दूसरा और अंतिम चरण 11 मई को होगा। मतगणना 13 मई को होगी।

PunjabKesari

नगर निकाय चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 38 जिलों में 11 मई को होगा मतदान
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण में 38 जिलों में 11 मई को होने वाले चुनाव का प्रचार मंगलवार शाम 6 बजे थम गया। इन जिलों में 11 मई को वोट डाले जाएंगे जबकि मतगणना 13 मई को होगी। दूसरे चरण में मेरठ, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, गाजियाबाद, बागपत, बुलन्दशहर, बरेली, बदायू, शाहजहॉपुर, पीलीभीत, अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा, कानपुर नगर, फरूर्खाबाद, इटावा, कन्नौज, औरैया, कानपुर देहात, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, बांदा, अयोध्या, सुलतानपुर, अम्बेडकर नगर, बाराबंकी, अमेठी, बस्ती, संत कबीर नगर, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, मिर्जापुर, सोनभद्र एवं भदोही में मतदान कराया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static