अखिलेश ने प्रयागराज को हिंसा की आग में झोंकने की साजिश की :BJP

punjabkesari.in Wednesday, Feb 13, 2019 - 06:20 PM (IST)

लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी ने कहा कि प्रयागराज में हुए कुंभ के ऐतिहासिक और यादगार आयोजन से हताश सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आंदोलन की आड़ में पूरे उत्तर प्रदेश, खासतौर से प्रयागराज को हिंसा की आग में झोंकने की साजिश की।       

भाजपा के उत्तर प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी ने आरोप लगाया है,‘‘प्रयागराज में हुए कुंभ के ऐतिहासिक और यादगार आयोजन से हताश पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने आंदोलन की आड़ में पूरे उत्तर प्रदेश और खासतौर पर प्रयागराज को हिंसा की आग में झोंकने की साजिश की। उसे समय रहते प्रशासन की सूझ बूझ से नाकाम कर दिया गया।    

उन्होंने कहा कि अखिलेश की शह पर सपा कार्यकर्ताओं ने ना सिर्फ सड़कों पर अराजकता फैलाई बल्कि आम लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ भी अभद्रता की। उन्होंने महिला पत्रकारों तक से भी बदलसलूकी की। त्रिपाठी ने कहा कि इन घटनाओं के लिए सीधे तौर पर अखिलेश जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी साधुवाद के पात्र हैं जिन्होंने सपा की बदसलूकी बर्दाश्त करते हुए भी अपना धैर्य नहीं खोया और बेहतर कानून व्यवस्था कायम रखी।      

           

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ruby

Recommended News

Related News

static