बालिका गृह में 7 लड़कियों के गर्भवती होने पर भड़के अखिलेश, बोले- शोषण करनेवालों पर तुरंत बैठाए जांच
punjabkesari.in Monday, Jun 22, 2020 - 03:30 PM (IST)

लखनऊः कानपुर के बालिका संरक्षण गृह में 7 लड़कियों के गर्भवती होने की खबर से यूपी की सियासत गरमा गई है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के सवाल उठाने के बाद समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी योगी सरकार का घेराव किया है। अखिलेश ने कहा कि आखिर ऐसा कैसे हुआ इसकी जांच कराई जाए।
अखिलेश ने ट्वीट करते हुए लिखा कि कानपुर के सरकारी बाल संरक्षण गृह से आई ख़बर से उत्तर प्रदेश में आक्रोश फैल गया है। कुछ नाबालिग लड़कियों के गर्भवती होने का गंभीर खुलासा हुआ है। इनमें 57 कोरोना से व एक एड्स से भी ग्रसित पाई गयी है, इनका तत्काल इलाज हो। सरकार शारीरिक शोषण करनेवालों के ख़िलाफ़ तुरंत जांच बैठाए।
बता दें कि कानपुर की राजकीय बालिका संवासिनी गृह में 57 लड़कियां कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। इनमें 7 गर्भवती हैं। दो गर्भवती लड़कियों में से एक एचआईवी पॉजिटिव भी है
वहीं दूसरी लड़की को हेपेटाइटिस सी का संक्रमण है।