अखिलेश पर बरसे योगी, कहा- एटा में 'परिवारवादी' हारेंगे...जनता जीतेगी!

punjabkesari.in Sunday, Feb 13, 2022 - 03:22 PM (IST)

एटा: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के तीसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए आज सीएम योगी एटा जिले की जलेसर विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जनसभा को संबोधित किया।  उन्होंने सपा पर जमकर हमला बोला। सीएम ने कहा एटा में 'परिवारवादी' हारेंगे जनता यहां की जीतेगी। उन्होंने कहा कि जिस जिले की जनता ने आजादी की लड़ाई में योगदान दिया। उस जिले में आज लोगों को मेडिकल की सुविधा नहीं मिल पाई है। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस, सपा, बसपा की सरकारों ने एटा के लिए कुछ नहीं किया। उन्होंने किसानों का कर्ज माफ नहीं किया। गरीबों को मकान नहीं दी, इस सदी की सबसे बड़ी महामारी कोरोना रही है जिससे बड़े बड़े देशों की अर्थव्यवस्था तबाह हो गई। उत्तर प्रदेश की सरकार ने कोरोना महामारी में ऐसी प्रबंधन की व्यवस्था की जिससे पूरे देश ने तारीफ की। उत्तर प्रदेश की कोरोना प्रबंधन की व्यवस्था ने कोरोना महामारी को बोतल में बंद दिया है।

उत्तर प्रदेश की योगी सरकार हर घर में शुद्ध जल पहुंचाएगे।  जलेसर में ऐसा घंटा बजाना कि हरहर बम बम की आवाज सुरक्षा में सेंध लगाने वाले तक पहुंच जाए। अखिलेश पर निशाना साधते हुए कहा सपा सरकार में व्यापारियों का अपहरण होता था। आज लोगों प्रदेश में कोई भी अपराधी ऐसा करता है तो उसके लिए बुलडोजर खड़ा रहता है।  उन्होंने कहा कि किसानों को भारतीय जनता पार्टी सरकार पीएम किसना सम्मान निधि देकर उन्हें सम्मानित कर रही है। 2017 के पहले समाजवादी पार्टी की सरकार ने विधवा महिलाओं, विकलांग के पेंशन को बद कर दिया था। कुछ गिने चुने माफिायों को पेंशन दे रही थी। योगी ने कहा कि डबल इंजन भाजपा सरकार ने विधूना विधानसभा क्षेत्र में सुरक्षित व सुगम आवागमन हेतु ₹23.47 करोड़ की लागत से सड़क निर्माण व चौड़ीकरण तथा अरिन्द नदी पर लघु सेतु निर्माण के अप्रतिम कार्य सुनिश्चित किए हैं। बेहतर चिकित्सा-व्यवस्था हमारी प्राथमिकता है। आयुष्मान भारत गोल्डन कार्ड' से जनपद औरैया के 1,67,242 लोगों को ₹5 लाख तक 'नि:शुल्क' उपचार की सुविधा मिली है।

एटा जिले के जलेसर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा पर तीखा हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि विपक्ष माफियाओं के साथ है। भाजपा सरकार में गुंडे माफियाओं पर बुलडोजर चलता रहेगा। बीजेपी सरकार में गुंडों पर कार्रवाई हो रही है। सपा, बसपा, कांग्रेस सब एक जैसे। विकास के मुद्दे पर बोले कि एटा में मेडिकल कॉलेज बन रहा है, सड़कें चमकती दिखाई दे रहीं हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static