विधानसभा में अखिलेश ने उठाए सवाल, कहा- यूपी की स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल, सरकार बताएं क्या बजट की है कमी

punjabkesari.in Tuesday, Sep 20, 2022 - 01:33 PM (IST)

लखनऊ: विधानसभा के मॉनसून सत्र का आज दूसरा दिन है। नेता प्रतिपक्ष सपा प्रमुख अखिलेश ने सरकार से कई सवाल किए। अखिलेश ने कहा कि सरकार बताए कि प्रदेश के अस्पताल के लिए कितनी मशीनों को खरीदा है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल है सरकार बताए कि क्या बजट की कमी है। अखिलेश ने कहा कि प्रदेश की जनता का झोलाछाप डॉक्टर इलाज कर रहे है। सरकारी अस्पतालों में न तो दवाई है न ही डॉक्टर हैं आखिर क्या वजह है ।

उन्होंने कि सरकारी अस्पतालों को खत्म करना चाहती है,  आज गांव के लोगों को एम्बुलेंस नहीं मिल पर रही है। कैंसर के मरीजों की संख्या बढ़ रही है। सरकार इस पर कुछ नहीं कर रही है। आज लोगों को कैंसर के इलाज के लिए मुंबई, दिल्ली जाना पड़ रहा है। उन्होंने गोंडा में पुलिस कस्टडी में मौत पर सवाल उठाए।  उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में लोगों को मरीज को ठेले पर लेकर जाना पड़ता है। 

सीएम योगी ने अखिलेश पर किया पलटवार:-

विधानसभा में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि डबल इंजन की सरकार में तेजी से कार्य हो रहा है, सपा शासन काल में सरकारी अस्पताल बंद पड़े थे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के लोग केवल उपदेश देते है। सपा शासन काल में 500 बच्चों की गोरखपुर में मौत हुई, लेकिन सपा के किसी नेता ने घटना पर दुख तक नहीं व्यक्त किया था। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 59 जिलों में मेडिकल कॉलेज खुल रहा है। आज गोरखपुर में एम्स का लाभ लोगों को मिल रहा है। समाजवादी पार्टी केवल शोर करती है। भाजपा की सरकार में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर हुई है जिसका लाभ प्रदेश की जनता को मिल हर है।   

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static