अखिलेश पहुंचे अपने गांव सैफई, BJP सरकार पर जमकर साधा निशाना

punjabkesari.in Saturday, Jan 11, 2020 - 03:43 PM (IST)

इटावा: उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार अपने गांव सैफई पहुंचे। जहां पर उन्होंने जनता से मुलाकात की। जिसके बाद अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर भी जमकर निशाना साधा।
PunjabKesari
बता दें कि इटावा पहुंचे उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने योगी सरकार और केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कल कन्नौज में बस हादसे में यात्रियों की जलकर मौत हो गई यह बड़ा हादसा था और इस हादसे पर हम शोक जताते हैं। वहीं उन्होंने कहा कि कन्नौज में जो बस हादसा हुआ और इस हादसे में जिन यात्रियों की मौत हुई है उन यात्रियों को बचाया जा सकता था। क्योंकि हमारी सरकार ने अपने कार्यकाल में कन्नौज में फायर स्टेशन बनवाया था। लेकिन सत्ता चले जाने के बाद भारतीय जनता पार्टी ने फायर स्टेशन पर ध्यान नहीं दिया। जिसकी वजह से बस में आग लगने से यात्रियों की मौत हो गई अगर सरकार फायर स्टेशन का काम शुरू कर देते तो आज इन यात्रियों की मौत नहीं होती।
PunjabKesari
अखिलेश ने बताया कि हादसा होने के कई घंटों बाद पुलिस, अधिकारी तथा फायर की गाड़ियां पहुंची। जिससे मरने वालों की संख्या लोगों के द्वारा 45 से 50 की बताई जा रहा है। जिसमें बच्चे, महिलाएं और पुरूष हो सकते हैं। हमारी मांग है कि मरने वालों के परिवार को सरकार 10 लाख रूपये दे। आने वाले समय में ऐसी घटना न हो उसके लिए कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता रात्रि में ही उस स्थान पर पहुंच गए थे। मैने उनसे कहा था कि उनसे जो भी हो सके हर संभव मदद करें। चाहे वो पार्टी के विधायक रहे हों या सपा के कार्यकर्ता सब ने मौके पर स्थिति को संभाला।

जिसके बाद उन्होंने कानून व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा है कि जेएनयू में इन्हीं के पार्टी के गुंडे घुसकर विद्यार्थियों के साथ मारपीट करते हैं। पुलिस उन पर कार्रवाई नहीं करती है क्योंकि यह गुंडे भाजपा के होते हैं। अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार जात-पात पर काम कर रही है क्योंकि अगर कोई भी मामला होता है तो सबसे पहले जात देखी जाती है। उसके बाद ही कोई कार्रवाई की जाती है। जनता सब कुछ देख रही है। भाजपा के लोग जब जनता के बीच जाएंगे तो जनता उनको सबक सिखाएगी।

वहीं नागरिकता संशोधन बिल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इस बिल के लागू होने से जनता बस केवल अपने कागज ढूंढते ही रह जाएगी। भारतीय जनता पार्टी ने अपने कार्यकाल में कोई ऐसा काम किया हो जो जनता के हित में हो तो वह बताएं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static