UP उपचुनावों को पूरी गंभीरता से लें कार्यकर्ता: अखिलेश

punjabkesari.in Wednesday, Jul 10, 2019 - 06:44 PM (IST)

लखनऊः समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे एकजुट होकर विधानसभा उपचुनावों को पूरी गंभीरता से लेते अभी से जीत की तैयारी में लग जाएं।

यादव ने बुधवार को जहां पार्टी मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं से कहा कि लोकसभा चुनावों के बाद प्रदेश में 12 निर्वाचन क्षेत्रों में होनेवाले उपचुनावों को पूरी गंभीरता से। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एकाधिकार और अहंकार को तोड़ने के लिए हमें सभी सीटों पर जीतने का लक्ष्य रखना होगा।

उन्होंने कहा कि भाजपा की कुनीतियों के कारण जनता तबाह-परेशान है। सत्ता का लगातार दुरूपयोग किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने नोटबंदी, जीएसटी को लागू कर देश की अर्थव्यवस्था को बर्बाद करने का काम किया है। देश में बेकारी बढ़ी है। उसकी स्टाटर् अप, मुद्रा लोन, मेक इन इण्डिया जैसी बहुप्रचारित योजनाएं विफल साबित हुई हैं। भाजपा ने देश को वर्षों पीछे कर दिया है। इसलिए भाजपा ने अब अपनी विफलताओं पर पर्दा डालने के लिए आंकड़ों का मायाजाल बिछाने का काम शुरू कर दिया है।

यादव ने कहा कि देश को बहकाने के लिए जोरशोर से अर्थव्यवस्था को पांच ट्रिलियन डालर तक पहुंचाने का दावा भाजपा द्वारा किया गया है। यह देश के गरीबों, मजदूरों, कम आय वाले कारोबारियों तथा कारीगरों को धोखा देने के अलावा कुछ और नहीं है। यदि विगत पांच वर्ष में बुनियादी ढांचे को विकसित किया गया होता तो आर्थिक स्थिति में डालर के मुकाबले रूपया मजबूत होता। जब प्रतिव्यक्ति आय और जीडीपी में अपेक्षित वृद्धि नहीं हो रही है तो विकास के झूठे आंकड़े पेश करने से क्या होगा।






 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static