करहल सीट से ही अखिलेश लड़ेंगे चुनाव, 22 लाख युवाओं को IT सेक्टर में नौकरी देने का किया वादा

punjabkesari.in Saturday, Jan 22, 2022 - 02:26 PM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का करहल सीट से चुनाव लड़ना तय हो चुका है। इसकी अधिकारिक जानकारी पार्टी के महासचिव रामगोपाल यादव ने दी है। वहीं, अखिलेश ने बीते 8 दिनों में आज 7वीं बार प्रेस कांफ्रेंस किया है। इस दौरान उन्होंने प्रदेश के युवाओं को IT सेक्टर में 22 लाख नौकरियां देने का वादा किया। 

अखिलेश ने कहा कि लखनऊ को हम आईटी हब बनाएंगे। यूपी में कई ऐसे जहग हैं, जहां आईटी हब बन सकते हैं। उन्होंने कहा कि 22 में 22 लाख युवाओं को आईटी से जोड़ने का काम करेंगे। इसके साथ ही सपा मुखिया ने कहा कि चुनाव के मद्देनज़र जनता के लिए कुछ फैसले लिए गए हैं। जिसमें 300 यूनिट मुफ़्त बिजली, किसान के खेतों की सिचांई के लिए मुफ़्त बिजली दी जाएगी। हमारा लैपटॉप रोजगार के काम भी आ रहा है। गांव-गांव में सपा का लैपटॉप दिखाई देता है।

इसके साथ ही बरेली से कांग्रेस नेता /पूर्व सांसद और मंत्री रहे प्रवीण सिंह ऐरन और उनकी पत्नी पूर्व मेयर सुप्रिया ऐरन समाजवादी पार्टी में शामिल हुए। सुप्रिया ऐरन को बरेली शहर सीट से उम्मीदवार बनाया गया है। सपा ने राजेश अग्रवाल को इस सीट पर प्रत्याशी बनाया था। आज उन की जगह सुप्रिया ऐरन प्रत्याशी घोषित होंगी। वहीं, भाजपा को छोड़कर सपा में आई रीता सिंह को संडिला से उम्मीदवार बनाया जाएगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Imran

Recommended News

Related News

static