महाराष्ट्र में Akhilesh Yadav ने मांगी 12 विधानसभा सीटें, कहा- ''गठबंधन में बात न बनने पर अकेले लड़ेंगे चुनाव...''

punjabkesari.in Sunday, Jul 14, 2024 - 12:48 PM (IST)

Akhilesh Yadav: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव का एक बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन में बात नहीं बनी तो अकेले चुनाव लड़ेगे। दरअसल, अखिलेश यादव ने मुंबई प्रवास के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने महाराष्ट्र में होने वाले विधानसभा चुनाव की बात की। अखिलेश ने कहा कि ''महाराष्ट्र का विधानसभा चुनाव इंडिया गठबंधन के तहत लड़ना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता में है। अगर बात नहीं बनी तो अकेले ही चुनाव लड़ेंगे।''

इंडिया गठबंधन के तहत लड़ना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकताः अखिलेश
बता दें कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने महाराष्ट्र में 12 विधानसभा सीटें मांगी हैं। अभी वहां उसके दो विधायक हैं। सपा अध्यक्ष ने शनिवार को मुंबई में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। इस दौरान उन्होंने इस चुनाव पर बातचीत की। उन्होंने बताया कि पार्टी ने महाराष्ट्र में 12 विधानसभा सीटें मांगी हैं। यह चुनाव इंडिया गठबंधन के तहत लड़ना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता में है। लेकिन, अगर बात नहीं बनी तो हम अकेले चुनाव लड़ेंगे। अखिलेश ने यह साफ कर दिया है कि अगर मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनाव की तरह मुंबई में सपा को नजरअंदाज किया गया तो सपा अकेले ही चुनाव लड़ेगी।

9 अगस्त को जनसभा करेंगे अखिलेश
सपा प्रमुख अखिलेश यादव 9 अगस्त को महाराष्ट्र के मालेगांव में जनसभा करेंगे। जानकारी के मुताबिक, मालेगांव में सपा के 12 नगर सेवक (पार्षद)चुनकर आए थे। वर्तमान में पूरे राज्य में पार्टी को मजबूत करने पर फोकस कर रहे हैं। इसलिए अखिलेश ने महाराष्ट्र में 12 विधानसभा सीटें मांगी हैं।

यह भी पढ़ेंः CM Yogi की सख्ती के बाद जागा परिवहन विभाग, अवैध वाहनों के खिलाफ चलाएगा अभियान
हाल ही में उन्नाव में हुई बस दुर्घटना के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कड़ा रुख अपनाते हुए परिवहन विभाग के अधिकारियों को सड़क सुरक्षा नियमों का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने परिवहन विभाग को चेतावनी दी है कि भविष्य में यदि कोई भी अनाधिकृत बस प्रदेश की सड़कों पर पाई गई तो जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। अपने सरकारी आवास पर आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में उन्होंने प्रदेश में संचालित सभी यात्री और स्कूली बसों के परमिट, फिटनेस, बीमा और चालकों की गहन जांच के महत्व पर जोर दिया। मुख्यमंत्री के निर्देशों के बाद परिवहन विभाग ने अनधिकृत वाहनों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एक महीने तक सघन अभियान चलाने की घोषणा की है।

​​​​​​​

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static