अखिलेश यादव देश की राजनीति के पिटे मोहरे: नरेंद्र सरेंडर पर मचे घमासान के बीच RSS नेता बोले- ‘1947 से कांग्रेस ने ‘सरेंडर’ किया है...’

punjabkesari.in Sunday, Jun 08, 2025 - 06:17 PM (IST)

Sambhal News, (दानिश अंसारी): राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सीनियर नेता इंद्रेश कुमार ने अखिलेश यादव को देश की राजनीति का पिटा चेहरा बताते हुए अखिलेश से यादवों को बदनाम न करने की नसीहत दी। भारत की आजादी एवं देश के बंटवारे पर कहा कि 90 साल में तीन लाख सत्ताईस हजार लोगों ने बलिदान दिया। बलिदानों के परिणाम में आजादी मिली, जिसका दुखद इतिहास भी है। भारत का विभाजन हुआ दो करोड़ लोग उजड़े, बारह लाख लाशें गिरीं। सत्ता में बैठे कांग्रेस के लोग अंग्रेजों के षड्यंत्र का शिकार हो कर झुक गए जबकि लोगों को अखंड भारत का भरोसा था।
PunjabKesari
नरेंद्र सरेंडर पर मचे घमासान के बीच उन्होंने कांग्रेस पर पीओके पर भी सरेंडर करने का आरोप लगाया है। वहीं इस्लमिक ब्रदरहुड पर कहा कि इस्लामिक ब्रदरहुड का नारा लगाने वाला एक भी मुस्लिम देश एक भी घुसपैठिए मुसलमान को शरण देने को तैयार नहीं है। उन्होंने मुसलमानों से इस सत्यता को स्वीकारने का आह्वान करते एक सभी की शांति एवं आनंद को साथ लेकर चलने वाले भारत के निर्माण में आगे आने का आह्वान किया है। कल्कि मंदिर में आई  रुकावट पर कहा रुकावट संकल्प में परीक्षा होती है। संभल को उन्होंने भारत के इतिहास का महत्वपूर्ण शहर बताया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mamta Yadav

Related News

static