अखिलेश यादव का CM योगी पर सीधा हमला, कहा- अगर उत्तराखंड से न करते पलायन तो बर्बाद नहीं होते 5 साल

punjabkesari.in Thursday, Nov 11, 2021 - 04:25 PM (IST)

मुजफ्फरनगर: मुजफ्फरनगर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सीएम योगी पर जोरदार हमला बोला है। कैराना के पलायन मुद्दे पर योगी पर निशाना साधते हुए अखिलेश ने कहा कि अगर बाबा मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड से प्लायान न किया होता तो आज यूपी के पांच साल बर्बाद न हुए होते। अखिलेश यादव ने मुजफ्फरनगर की धरती से मुख्यमंत्री पर जमकर हमले बोले। उन्होंने कहा कि सपा सरकार की लैपटॉप योजना को क्यूं बंद किया गया, वो बाद में पता चला। उन्होंने कहा कि बाबा मुख्यमंत्री लैपटॉप चलाना ही नहीं जानते। 

सपा अध्यक्ष ने कहा कि ‘अभी आए थे बाबा मुख्यमंत्री। बाबा मुख्यमंत्री आए थे कम से कम उन्हें अपना घोषणापत्र पढ़ना चाहिए। उन्हें अपना संकल्प पत्र पढ़ना चाहिए। अभी तक तो हम सोचते थे कि बाबा मुख्यमंत्री इसलिए लैपटॉप नहीं बांटे क्योंकि वह लैपटॉप चलाना नहीं जानते। तो तय करो कौन सी सरकार चाहिए। मुख्यमंत्री कहते हैं पलायन हो गया और सच्चाई तो यह है अगर उत्तराखंड से मुख्यमंत्री जी का पलायन न होता तो 5 साल हमारे खराब नहीं होते।”

अखिलेश यादव यहीं नहीं रुके। उन्होंने रोजगार, किसानों के मुद्दे, कानून-व्यवस्था, भ्रष्टाचार जैसे तमाम मुद्दों पर सरकार को आड़े हाथों लिया। अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार को करों महामारी पर भी खरी खोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि इस सरकार में सही समय पर इलाज नहीं किया। कोरोना में कोई इंतजाम नहीं किया। ऑक्सीजन के बिना लोग मर गए। लॉकडाउन में गरीब मजदूर पैदल घर को गए। इस दौरान कोई काम आया तो वो सपा की एम्बुलेंस काम आई हैं। 


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static