अखिलेश यादव बोले- किसानों को अपमानित और प्रताड़ित कर रही है भाजपा सरकार
punjabkesari.in Wednesday, Mar 29, 2023 - 07:00 PM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार किसानो को अपमानित और प्रताड़ति कर रही है। यादव ने बुधवार को कहा कि जबसे भाजपा सरकार बनी है प्रदेश में किसानों को लगातार अपमानित और प्रताड़ित किया जा रहा है। उन्हें धोखा पर धोखा दिया जा रहा है। ओलावृष्टि और असमय बरसात से किसानों की फसलों को भारी क्षति हुई, लेकिन किसानों को राहत देने से भाजपा सरकार लगातार मुंह चुराती नजर आई हैं। कर्ज, महंगाई और उपेक्षा से परेशान कई किसानों ने आत्महत्या तक कर ली है।
उन्होंने कहा कि बेमौसम बरसात और ओलावृष्टि से प्रत्येक किसान का नुकसान लाखों में हुआ। भाजपा सरकार केवल दो से तीन हजार मुआवजा देकर उनके जख्मों पर नमक डालने का काम कर रही है। भाजपा सरकार औद्यानिक फसलों पर कोई मुआवजा नहीं दे रही है। बुन्देलखंड में ओलावृष्टि से फसल खराब होने पर 12 दिनों में 5 किसानों की जानें चली गई। तीन किसानों ने आत्महत्या कर ली जबकि दो किसानों को दिल का दौरा पड़ गया। सपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार किसानों के हित साधन के बजाय पूंजीघरानों के प्रति सहानुभूति रखती है।
भाजपा सरकार की ‘फसल बीमा योजना‘ धोखा साबित हो रही है। इस फसल बीमा योजना से किसान को नहीं सिर्फ बीमा कम्पनियों को फायदा हो रहा है। किसानों के हिस्से की रकम भाजपा सरकार निजी बीमा कम्पनियों को बीमा के नाम पर दे रही है। मुआवजा एवं क्लेम के नाम पर बीमा कम्पनियां किसानों को क्लेम देने में आनाकानी कर रही है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
नाबालिग को मारता रहा साहिल, देखती रही दिल्ली, Swati Maliwal बोलीं- इतना डराने वाला केस कभी नहीं देखा

Recommended News
Recommended News

Ganga dussehra: घर पर इस विधि से करें स्नान, मिलेगा गंगा में डुबकी लगाने का लाभ

Mahesh Navami: महेश नवमी पर शिव जी होंगे प्रसन्न, आज हर इच्छा होगी पूरी

कर्नाटक कैबिनेट आवंटन: सिद्धारमैया कैबिनेट में मंत्रियों के बीच हुआ विभागों का बंटवारा, जानें किसे क्या मिला?

June 2023 Monthly rashifal Libra: जानें, तुला राशि वालों के लिए जून महीने का हाल