अब पश्चिम बंगाल में ''खर्चुअल रैली'' करने जा रही भाजपाः अखिलेश यादव

punjabkesari.in Wednesday, Jun 10, 2020 - 12:35 PM (IST)

लखनऊः समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि बिहार की तरह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पश्चिम बंगाल में वर्चुअल रैली पर अरबों रूपये खर्च करने की तैयारी में है जो लोकतंत्र में स्वस्थ परम्परा को आहत करता है।

यादव ने वीडियो कालिंग के जरिए मंगलवार को कार्यकर्ताओं और नेताओं से संवाद किया। उन्होने कहा कि धनबल और सत्ता बल के दम्भ में डूबी भाजपा ने बिहार में आयोजित वर्चुअल रैली पर 150 करोड़ खर्च किए। इस रैली में 72000 एलईडी स्क्रीन लगाई गई। अब पश्चिम बंगाल में भी महारिकाडर् बनाने वाली एक खर्चुअल रैली या वर्चुअल रैली पर अरबों का खर्च है। यह लोकतंत्र में स्वस्थ परम्परा को आहत करता है तथा विपक्षी दलों का मनोबल गिराने की साजिश है।

उन्होंने सवाल किया कि ये चुनावी रैलियां नहीं है तो फिर बूथस्तर तक इन्हें पहुंचाने के प्रयास क्यों किया। दरअसल भाजपा झूठ का विश्व रिकाडर् बना रही है। सपा अध्यक्ष ने वीडियो कालिंग से पार्टी संगठन, किसानों, श्रमिकों की दशा के बारे में जानकारी हासिल की। यादव ने वीडियों कालिंग से संवाद की शुरूआत अयोध्या के पूर्व विधायक पवन पाण्डेय से की और उन्हें  हनुमान गढ़ी के महन्त कल्याणदास ने आशीर्वाद दिया।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे 2022 के चुनाव की तैयारियों में कहीं ढील न आने दें। बूथस्तर पर संगठन को मजबूत करें। भाजपा सरकार ने नोटबंदी, जीएसटी के बाद लॉकडाउन से जनता को जितना परेशान किया है, उसकी लोगों से चर्चा करते रहे। कोरोना संकट में भी भाजपा ने अपनी द्वेषपूर्ण राजनीति से समाजवादी कार्यकर्ताओं को पहले तो गरीबों, श्रमिकों की मदद करने से रोका फिर उनके खिलाफ मुकदमें भी दर्ज करा दिए। जनता की तबाही की यह कहानी जन-जन, घर-घर तक पहुंचनी चाहिए। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static