UP Election 2022: मैनपुरी के करहल सीट से चुनाव लड़ेंगे अखिलेश यादव

punjabkesari.in Thursday, Jan 20, 2022 - 05:15 PM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव विधानसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की है। वह मैनपुरी जिले की करहल सीट से चुनाव लड़ेंगे। मुलायम सिंह ने भी सपा से मैनपुरी जिले में ही पहला विधानसभा चुनाव लड़ा था। मैनपुरी जिला मुलायम सिंह की सियासी कर्मस्थली रहा है। इसलिए यहां की करहल सीट से लड़ने की सबसे ज्यादा संभाावना जताई जा रही है। 

यहां पहले भी सैफई परिवार के सदस्य पूर्व सांसद तेज प्रताप यादव के चुनाव लड़ने के कयास भी लगते रहे हैं। इस सीट पर सजातीय यादव मतदाता सर्वाधिक हैं। ऐसे में अखिलेश के करहल सीट से लड़ने की संभावनाएं सबसे ज्यादा प्रबल हैं। खुद पार्टी संगठन भी यही चाहता है। अखिलेश के चुनाव लड़ने का संकेत देते ही बुधवार शाम को संगठन का एक प्रतिनिधि मंडल यह अनुरोध लेकर सपा मुखिया से मिलने के लिए रवाना भी हो गया। दूसरे विकल्प के तौर पर मैनपुरी सीट को रखा गया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Imran

Related News

static