तांत्रिक की काली करतूत! 'मेरे साथ बनाओ संबंध, वरना पूरे परिवार को खत्म कर दूंगा' – तांत्रिक की धमकी से दहला परिवार

punjabkesari.in Friday, Jun 06, 2025 - 10:23 AM (IST)

Aligarh News: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। जहां मिट्टी से सोने की ईंट बनाने का लालच देकर तांत्रिक का 7 दिनों तक घर में आना-जाना रहा, फिर भी उसने परिवार को परेशान कर दिया। आरोप है कि तांत्रिक ने मकान मालिक की पत्नी और नाबालिग बेटी के साथ गलत हरकतें की हैं। परिवार ने इसकी शिकायत पुलिस से की है।

सोना बनाने का झांसा देकर तांत्रिक ने वसूले 30 हजार रुपए
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, देहली गेट इलाके की महिला ने बताया कि 30 मई को उसके पति काम पर गए थे। उस समय वह घर पर अकेली थी। तभी उसे एक आदमी मिला, जिसने खुद को तांत्रिक बताया। उसका नाम गुलशन लोधी था। उसने कहा कि वह जादू-टोना कर लोगों की परेशानियों को हल करता है। उसने पति से कहा कि वह उनकी सारी समस्याएं दूर कर सकता है और अपने आप को भरोसेमंद बताया। पति को उसने भ्रमित कर लिया और घर ले आया। घर पर उसने जादू-टोना शुरू कर दिया। उसने कहा कि मिट्टी की ईंट को सोने की ईंट बनाने का तरीका जानता है। इसके लिए उसने पूजा सामग्री भी मंगवाई। धीरे-धीरे उसने परिवार से 30 हजार रुपए भी ले लिए।

महिला और नाबालिग बेटी से तांत्रिक ने की छेड़छाड़
आरोप है कि 3 जून की दोपहर वह अकेली घर में सो रही थी, क्योंकि पति काम पर गए थे। तभी तांत्रिक घर में आया और उसने गलत हरकतें करने की कोशिश की। उसने शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बनाया और कहा कि यदि ऐसा नहीं किया तो वह जादू-टोना से परिवार को खत्म कर देगा। महिला ने इसका विरोध किया, तो वह उससे डराने-धमकाने लगा। इसके बाद, गुरुवार सुबह उसकी नाबालिग बेटी भी घर में थी। उस समय भी तांत्रिक ने उसके साथ अश्लील हरकतें की और छेड़छाड़ करने लगा। बेटी के शोर मचाने पर परिवार के लोग आए और उसे बचाया। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है और जांच शुरू कर दी है। एएसपी मयंक पाठक ने कहा है कि कथित तांत्रिक से पूछताछ की जा रही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Anil Kapoor

Related News

static