Aligarh News: नर्स को नहीं मिले 1000 रुपए तो गर्भवती को किया रेफर, महिला ने सड़क पर दिया बच्चे को जन्म

punjabkesari.in Monday, May 22, 2023 - 01:21 PM (IST)

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश में अलीगढ़ जिले (Aligarh News) के सीएचसी से एक शर्मनाक मामला सामने आया है। जहां एक गर्भवती मजदूर महिला डिलीवरी के लिए जिले के सीएचसी पहुंची थी लेकिन पैसे ने होने की वजह से अस्पताल स्टाॅफ ने उसे भर्ती नहीं किया। बल्कि महिला के पति को उसे मेडिकल काॅलेज ले जाने की सलाह दे डाली। वहीं, जैसे ही महिला अस्पताल से बाहर निकली उसकी प्रसव पीड़ा बढ़  गई, जिसके बाद मजबूरन महिला को सड़क पर ही बच्चे को जन्म देना पड़ा। इस दौरान कुछ राहगीर महिलाएं गर्भवती महिला के लिए फरिश्ता बनकर आई और उसकी मदद की। इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

दर्द से तड़प रही थी गर्भवती के लिए 'फरिश्ता' बनी राहगीर महिलाएं
जानकारी के मुताबिक, जिले के सीएचसी में एक गर्भवती मजदूर महिला डिलीवरी के लिए पहुंची थी। बताया जा रहा है कि एक स्टाफ नर्स ने महिला को अस्पताल में भर्ती करने के लिए उसके पति से 1000 रुपए मांगे थे, जो कि उनके पास नहीं थे। जिसके बाद  स्टा उसके पति को महिला को मेडिकल कॉलेज ले जाने को कह दिया। लेकिन इस दौरान महिला बहुत पीड़ा में थी इसलिए उसके पति ने अनुरोध किया कि उसकी पत्नी को भर्ती कर लो, लेकिन स्टाफ नहीं माना। बताया जा रहा है कि इसके बाद महिला अस्पताल से बाहर आ गई लेकिन इसी बीच उसकी प्रसव पीड़ा बहुत बढ़ गई और वह सड़क पर ही लेट गई। इसी दौरान महिला की हालत देखकर वहां काफी लोग इक्ठे हो गए। इसी बीच कुछ राहगीर महिलाएं गर्भवती की गंभीर हालत को देखकर वहां रूक गई और फिर उनक उन्होंने मिलकर साड़ी से महिला को घेर लिया। इसके बाद महिला ने एक बच्चे को जन्म दिया। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें..
Banda News: बारात लेकर वापस लौट रही बोलेरो गाड़ी पेड़ से टकराई, 4 लोगों की मौत...3 घायल
Ballia Boat Accident: बलिया में हुए नाव हादसे का CM योगी ने लिया संज्ञान, राहत कार्य में तेजी लाने के दिए निर्देश


महिला के पति ने सीएचसी स्टाफ पर लगाया रिश्वत मांगने का आरोप
बताया जा रहा है कि सड़क पर बच्चे को जन्म देने के बाद महिला की हालत गंभीर हो गई। जिसके बाद उसे सीएचसी स्टाफ ने सुमन देवी को जिला अस्पताल ट्रांसफर कर दिया। वहां से उसे आगे के इलाज के लिए अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। इस मामले में सीएचसी के प्रभारी रोहित भट्टी का कहना है कि मामले की जांच चल रही है। वहीं,महिला के पति  बबलू सिंह ने सीएचसी स्टाफ पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि स्टाफ ने उसकी पत्नी को अस्पताल में भर्ती करने के लिए एक हजार रुपए की रिश्वत मांगी थी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Recommended News

Related News

static