अमेठी में राहुल गांधी के खिलाफ किसानों के बगावती सुर, लगाए ‘इटली वापस जाओ’ के नारे

punjabkesari.in Friday, Jan 25, 2019 - 03:16 PM (IST)

अमेठी: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के संसदीय क्षेत्र अमेठी में उनके खिलाफ विरोध के सुर सुनाई दिए। अमेठी के किसानों ने राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया और इटली वापस जाओ के नारे लगाए। मामला अमेठी के गौरीगंज इलाके का है।

किसानों की मांग है कि कि राजीव गांधी फाउंडेशन को दी गई उनकी जमीन उन्हें वापस की जाए और फिर उन्हें रोजगार दिया जाए। प्रदर्शन में शामिल लोगों ने मीडिया के समक्ष कहा कि हम राहुल गांधी से काफी दुखी हैं। उन्हें इटली वापस चले जाना चाहिए। वह यहां रहने लायक नहीं हैं। उन्होंने हमारी जमीन हड़प ली है। किसानों ने राहुल के खिलाफ उसी सम्राट साइकिल फैक्ट्री के बाहर प्रदर्शन किया, जिसका शुभारंभ राजीव गांधी ने किया था।

बता दें कि राहुल गांधी इन दिनों अमेठी के 2 दिनी दौरे पर हैं। उत्तर प्रदेश में अमेठी और रायबरेली दो ऐसी लोकसभा सीटें हैं, जिन्हें सपा बसपा गठबंधन ने कांग्रेस के लिए छोड़ा है। 25 साल से एक दूसरे के विरोधी रहे सपा-बसपा के नए गठबंधन ने यूपी की 80 लोकसभा सीटों में से 38-38 सीटों पर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। गठबंधन ने दो सीटें छोटे राजनीतिक दलों के लिए छोड़ी हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static