चलती स्कूटी पर किस कर रहा था कपल, तहजीब के शहर में अश्लीलता फैलाने के मामले में पुलिस ने किया गिरफ्तार

punjabkesari.in Wednesday, Jan 18, 2023 - 12:03 PM (IST)

लखनऊ: प्रदेश की राजधानी और तहजीब के शहर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक देखा जा रहा है कि एक कपल चलती स्कूटी पर एक दूसरे को किस कर रहा है। लड़की युवक की गोद में पीछे की तरफ मुंह करके बैठी है। मामले में युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

वीडियो में साफ़ नजर आ रहा है कि लड़का एक व्यस्त रोड पर स्कूटी चला रहा है और लड़की उसके आगे बैठी है। इतना ही नहीं लड़की लड़के को बार-बार किस करती भी नजर आ रही है। इस वीडियो को कई लोगों ने अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर शेयर भी किया है। जब चलती स्कूटी पर युवक और युवती का रोमांस चल रहा था तो उनके एक बाइक सवार ने अपने मोबाइल से यह वीडियो बना लिया। जिसके बाद से यह वीडियो काफी तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फ़िलहाल इस पूरे मामले में अभी पुलिस का कोई बयान सामने नहीं आया है।

यह भी पढ़ें:- अब तो हद हो गई! सरेआम चलती स्कूटी पर रोमांस करते दिखा प्रेमी जोड़ा, अश्लीलता की हदें की पार

युवक और युवती को चलती स्कूटी पर रोमांस करते देख सोशल मीडिया पर तरह-तरह की यूजर्स की प्रतिक्रिया आ रही है। वीडियो देख यूजर्स इसपर कड़ी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस मामले में हजरतगंज इंस्पेक्टर अखिलेश मिश्रा ने पुलिस कार्रवाई की जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि युवक द्वारा एमवी एक्ट के उल्लंघन किया गया है। पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Imran

Related News

static