अतीक की हत्या के आरोपी अरुण मौर्य के हरियाणा से जुड़े तार, पानीपत की इस कंपनी में करता है काम

punjabkesari.in Monday, Apr 17, 2023 - 11:34 AM (IST)

प्रयागराज (अश्वनी सिंह): उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में माफिया अतीक अहमद ओर उसके भाई अशरफ की पुलिस कस्टडी के बीच गोली मारकर हत्या करने वाले तीन शूटरों में से एक शूटर अरुण मौर्य का कनेक्शन हरियाणा के पानीपत जिले से जुड़ा हुआ है। शूटर अरुण मौर्य का जन्म पानीपत के विकास नगर में हुआ था। अरुण मौर्य यहां अपने दादा ओर चाचा के परिवार के साथ रहता था। शूटर अरुण मौर्य के चाचा ने कहा और यह एक सप्ताह पहले की यहां से परिवार को बिना बताए गया था। उस समय वो भी अपने गांव गया हुआ था। उन्हें कहीं से सुनने में आया था कि दिल्ली शादी में गया है। अरुण भी पानीपत की एक निजी कंपनी में काम करता था। अरुण के पिता दीपक खेती बाड़ी ओर रेहड़ी लगाकर टिक्की गोलगप्पे बेचने का काम करता है। माता शीला देवी और छोटा भाई अनिकेत है जिसकी उम्र करीब 12 साल वह पढ़ाई करता है।
PunjabKesari
शूटर अरुण मौर्य के चाचा सुनील ने जानकारी देते हुए बताया कि वह अपने पिता परिवार के साथ पानीपत के विकास नगर में रहता है। अरुण मौर्य का जन्म पानीपत के विकास नगर में ही हुआ था बचपन से यही यहां रहता है और बीच बीच मे गांव में भी जाता रहता था। उसने दसवीं कक्षा तक पढ़ाई की है। पानीपत की ही निजी कंपनी में काम करता था। पिछले सप्ताह दम है अपने गांव में गए हुए थे पीछे से अरुण मौर्य परिवार के सदस्यों को बिना बताए कही चला गया और उसके बाद उनका उससे कोई संपर्क नही हुआ। फिर उन्हें पता चला कि वह दिल्ली किसी दोस्त की शादी में गया हुआ है। फिर उन्होंने अरुण से संपर्क करना चाहा तो उसका फोन बंद मिला। तक के बाद से परिवार के किसी सदस्य से उसका संपर्क नही हुआ। इस हत्याकांड के बाद पानीपत पुलिस भी पूछताछ करने के लिए उनके घर पर आई थी। परिवार को भी मीडिया के माध्यम से ही पूरे मामले की जानकारी मिली है।
PunjabKesari
बता दें कि अरुण मौर्य को पानीपत पुलिस ने भी एक बार अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया था। जिस दौरान वह जेल में रहा। सूत्रों की माने तो अरुण का जेल से आने के बाद व्यवहार भी बदला हुआ था। अवैध हथियार के साथ साथ उस पर लड़ाई झगड़े का भी केस था। ओर उसके बाद कई बार लड़ाई झगड़े भी वह शामिल रहा।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static