सिपाही पेपर लीक का मुख्य आरोपी अरुण सिंह ने किया सरेंडर, गिरफ्तारी के लिए कई ठिकानों पर STF दे रही थी दबिश

punjabkesari.in Friday, Mar 15, 2024 - 12:52 PM (IST)

कौशांबी: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में हर दिन नए नए अपडेट सामने निकल कर आ रहे हैं। इसी क्रम में कौशांबी में पर्चा लीक प्रकरण का मुख्य आरोपी अरुण सिंह ने यूपी एसटीएफ के सामने सरेंडर कर दिया है। जबकि एक आरोपी राजीव नयन मिश्रा भी एसटीएफ द्वारा गिरफ्तार किया गया है। 

PunjabKesari
बुधवार को यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा की द्वितीय पाली का पेपर आउट कराने वाले गिरोह के एक सदस्य को यूपी STF ने हरियाणा से गिरफ्तार किया है। इस मामले में अब कई गिरफ्तारियां हो चुकी है। आप को बता दें कि हरियाणा से गिरफ्तार महेंद्र  शर्मा के खिलाफ मेरठ के कंकरखेड़ा थाने में केस दर्ज करके उसे जेल भेज दिया गया है। STF की पूछताछ में आरोपी ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं। पूछताछ में मास्टरमाइंड ने बताया कि उसे पेपर परीक्षा से दो दिन पहले ही मिल गया था। महेंद्र पूर्व में मेरठ से गिरफ्तार हो चुके आरोपियों के संपर्क में था। महेंद्र के पास से पेपर और उत्तर कुंजी भी बरामद की गई हैं।  इससे पहले भी यूपी पुलिस पेपर लीक मामले से जुड़े कई आरोपियों को दबोचा चुकी है।

आप को बता दें कि उत्तर प्रदेश भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा 17 एवं 18 फरवरी को  सिपाही भर्ती के उत्तर प्रदेश के 75 जिलो में परीक्षा आयोजित की गई थी। परीक्षा से पहले पेपर की उत्तर कुंजी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। बाद में परीक्षार्थियों ने प्रश्नपत्र लीक को लेकर आंदोलन किया। उसके बाद पुलिस भर्ती बोर्ड ने अभ्यर्थियों से इस मामले में मिले पेपर लीक के 1500 सबूत उत्तर प्रदेश पुलिस में सिपाही के 60,244 पदों पर भर्ती को हुई परीक्षा में पेपर लीक संबंधी लगभग डेढ़ हजार सबूत शुक्रवार को ऑनलाइन बोर्ड के पास पहुंचे। पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड की ओर से गठित जांच समिति इन कथित सबूतो का परीक्षण के बाद परीक्षा को रद्द कर दिया है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static