दहेज में मांगे 11 पौधे...संविधान को साक्षी मानकर रचाई शादी, चर्चा में बैंक कैशियर का अनोखा विवाह

punjabkesari.in Tuesday, Apr 09, 2024 - 01:54 PM (IST)

कुशीनगर ( अनुराग तिवारी ):  जब एक पिता को बेटी की शादी करनी होती है तो दहेज की चिंताएं उसे सताने लगती हैं और पिता एक अच्छी शादी के लिए हर जतन शुरू कर देता है। लेकिन कुशीनगर में 7 अप्रैल की रात एक ऐसी शादी संपन्न हुई जिसमें दूल्हे द्वारा दहेज में जिस वस्तु की मांग हुई वह चर्चा का विषय बन गया।
PunjabKesari
दरअसल, दूल्हा प्रदीप ने दहेज में दुल्हन के पिता से 11 पौधों का डिमांड किया था। सिर्फ इतना ही नहीं बैंक में कैशियर के पद पर तैनात दूल्हा प्रदीप ने संविधान को साक्षी मान कर शादी किया। प्रदीप ने इस वैवाहिक कार्यक्रम को दहेज प्रथा पर रोकथाम और पर्यावरण संरक्षण को समर्पित किया।

जानिए क्या है पूरा मामला? 
उत्तर प्रदेश से सटे बिहार प्रदेश के देवीपुर निवासी फेकू चौधरी का पुत्र प्रदीप एक बैंक में कैशियर के पद पर तैनात है। उसकी शादी उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिला के सूरजनगर बाजार निवासी मैटेरियल व्यावसायी सुरेंद्र चौधरी की पुत्री जानकी से संपन्न हुई। लड़की के पिता ने मंच पर जब उसे 11 पौधे दिए तो बाराती और वहां मौजूद सभी लोग आवाक रह गए। पता चला कि प्रदीप ने लड़की के पिता द्वारा बार बार शादी हेतु दहेज की मांग पूछने पर उसने दहेज में 11 पौधे मांगे थे, जिसे बड़ी ही खुशी पूर्वक लड़की के पिता ने उसे सौंपा। इसमें पीपल, बरगद और नीम, अशोक सहित पर्यावरण के लिए बेहद फायदे मंद 11 पौधे शामिल थे। 
PunjabKesari
सिर्फ इतना ही नहीं रविवार रात को प्रदीप की शादी देश के संविधान पुस्तक व डा.भीमराव अम्बेडकर चित्र को साक्षी मानकर जानकी से संपन्न हुई। प्रदीप की यह शादी आज चर्चा का विषय बना हुआ है। प्रदीप ने अपनी शादी को दहेज के रोकथाम और पर्यावरण संरक्षण को समर्पित किया। प्रदीप ने बताया कि आज दहेज के दानव को समाप्त कर दिया जाए तो यह सामाजिक बुराई अपने आप समाप्त हो जाएगी। प्रदीप ने कहा कि वह प्रतिवर्ष शादी की सालगिरह पर चाहे जहां रहेंगे पीपल व नीम का पौधा लगाकर अपने मित्रों और सहयोगियों से भी दहेज प्रथा को समाप्त करने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Imran

Recommended News

Related News

static