बड़ा हादसा; ट्रेलर ने ऑटो रिक्शा को मारी भीषण टक्कर, 3 लोगों की दर्दनाक मौत...तीन घायल

punjabkesari.in Monday, Mar 09, 2026 - 09:53 AM (IST)

बस्ती: यूपी के बस्ती नगर कोतवाली क्षेत्र के हरदिया चौराहे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां पर एक ट्रेलर ने एक ऑटो रिक्शा को टक्कर मार दी और इस हादसे में ऑटो रिक्शा में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई व तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती किया। 

कैसे हुआ हादसा?   
जानकारी के मुताबिक, रविवार शाम बस्ती-बांसी मार्ग के हरदिया चौराहे पर एक तेज रफ्तार ट्रेलर अनियंत्रित होकर ऑटो रिक्शा और कार को टक्कर मारते हुए बिजली के खंभे से जा टकराया। ट्रेलर की टक्कर से ऑटो रिक्शा में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। 

इन लोगों की हुई मौत 
पुलिस ने मृतकों की पहचान अमरजीत (25), प्रीती शुक्ला (45) के रूप में हुई जबकि एक की पहचान नहीं हो सकी है। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया गया और ट्रक को कब्जे में लेकर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static