अठावले ने की हैदराबाद कांड के आरोपियों को फांसी देने की मांग

punjabkesari.in Monday, Dec 02, 2019 - 03:57 PM (IST)

सहारनपुर: केंद्रीय राज्य मंत्री सामाजिक न्याय और अधिकारिता रामदास अठावले सहारनपुर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे। जहां पर उन्होंने कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगों को कृत्रिमअंग और ट्राई साइकिल वितरित की। साथ में ही उन्होंने कई विषयों पर बात करते हुए हैदराबाद की घटना को लेकर कहा की डॉ प्रियंका रेड्डी हत्याकांड हो या फिर दिल्ली में 9 साल की बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या। वहीं पूरे देश में बेटियों के साथ दुराचार के बाद जो हत्या हो रही हैं, मानवता को कलंकित करने वाली यह घटनाएं निंदनीय हैं। उन्होंने बलात्कारियों को सीधे तोर पर फांसी की सजा देने की बात कही।

PunjabKesari
बता दें कि केंद्रीय मंत्री ने न सिर्फ बलात्कारियों को फांसी की सजा देने की वकालत की बल्कि महाराष्ट्र में हुए घटनाक्रम पर अजित पवार पर भी धोखा देने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं उन्होंने बढ़ती आबादी को रोकने के लिए जनसंख्यानियंत्रण कानून यानी अब हम दो हमारा एक कानून बनाने की सिफारिश की है। उन्होंने कहना है कि आजकल हो रहे बच्चियों और युवतियों पर दुष्कर्म के मामलों को लेकर मोदी सरकार काफी गंभीर हैं। उन्होंने बलात्कारियों को फांसी की सजा दिए जाने की मांग की है। इसके अलावा केंद्र सरकार ऐसे दोषियों के खिलाफ और भी सख्तकानून बनाने की पुरजोर कोशिश कर रही है।

महाराष्ट्र में हुई उठापटक को लेकर उन्होंने कहा कि अजितपवार के साथ दोबारा सरकार बनाने का दावा करने के बाद जो फ़ज़ीहत हुई है, उन्होंने कहा कि अजित पवार ने समर्थन दे दिया था। उसके बाद भारतीय जनता पार्टी ने सरकार बनाई थी। अजीत पवार पर भरोसा करके सरकार बनाने की जल्दी में शपथग्रहण समारोह भी कर देवेंद्र फडणवीस मुख्यमंत्री बन गए थे, लेकिन अजित पवार के साथ उनकी पार्टी का एक भी विधायक नहीं आया। जिसके चलते अजीत पवार को उपमुख्यमंत्री पद से इस्तीफ़ा देकर अपनी पार्टी में वापस जाना पड़ा।  


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static