BJP के खिलाफ महागठबंधन बनाने की तैयारी में विपक्ष, लेकिन नेता के रूप में कोई चेहरा नहीं: योगी

punjabkesari.in Saturday, Sep 01, 2018 - 03:41 PM (IST)

लखनऊः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों पर हमला बोलते हुए कहा है कि भाजपा शासन में हुए विकास कार्यों से घबराया विपक्ष भले ही उनकी पार्टी के खिलाफ महागठबंधन बनाने की तैयारी में जुटा है, लेकिन उनके पास नेता के रूप में कोई चेहरा ही नहीं है।

सीएम योगी ने मीडिया हाऊस द्वारा आयोजित शिखर समागम 2018 में भाग लेते हुए कहा कि प्रदेश तथा केंद्र सरकार ने अनेक कल्याणकारी योजनाएं चलाई हैं। इन योजनाओं का सीधा लाभ जनता को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि अगले साल होने वाला लोकसभा चुनाव विकास के नाम पर होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों का कोई भी विकल्प नहीं है। भाजपा शासन में हुए विकास कार्यों से विपक्षी दल घबरा गए हैं और महागठबंधन की तैयारी में जुटे हैं। विपक्ष के पास कोई ऐसा चेहरा नहीं है जिसके नेतृत्व में चुनाव लड़ा जा सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कहा कि महागठबंधन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को अपना नेता मानने को तैयार नहीं है। इस महागठबंधन के पास कोई नेता नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा के शासन में देश प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़़ रहा है। देश में पहली सरकार है जिसने सत्ता का केंद्र बिंदु किसान, गांव, मजदूर और महिलाओं को बनाया है। भाजपा विकास की पक्षधर है। देश की सुरक्षा और महिलाओं का सम्मान पार्टी की प्राथमिकताओं में है। उन्होंनेे कहा कि भाजपा की सरकार बनाने में उत्तर प्रदेेश की निर्णायक भूमिका होगी। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Deepika Rajput

Recommended News

Related News

static