Auraiya Road Accident: यमुना पुल की रेलिंग तोड़ नदी में गिरी तेज रफ्तार कार, मर्चेंट नेवी कर्मी की मौत

punjabkesari.in Saturday, Dec 31, 2022 - 02:49 PM (IST)

Auraiya News: उत्तर प्रदेश के औरैया (Auraiya) में एक भीषण सड़क हादसा (Road Accident) हो गया। जहां पर जिला जालौन की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार (Car) शुक्रवार देर रात शेरगढ़ घाट के पास यमुना पुल की रेलिंग तोड़ते हुए नदी में जा गिरी। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। वहीं, मौके पर मौजूद लोगों ने हादसे की जानकारी पुलिस को दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने राहत कार्य जारी किया, लेकिन हादसे में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर शव की तलाश शुरू की थी।

PunjabKesari

बता दें कि यह मामला जिले के शेरगढ़ घाट के पास यमुना पुल का है। जहां पर तेज रफ्तार से जिला जालौन की ओर से आ रही कार यमुना पुल की रेलिंग तोड़कर नदी में गिर गई। हादसे के पीछे का कारण तेज रफ्तार के साथ-साथ कोहरा भी बताया गया है। जिस कारण कार अनियंत्रित हो गई। औरैया छोर पर पुल की रेलिंग तोड़ते हुए कार तकरीबन 50 फीट नीचे जा गिरी। कार के नदी में गिरते ही उसमें सवार ने खुद को बचाने का प्रयास किया, लेकिन पानी अधिक होने की वजह से उसकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ेंः Farrukhabad News: गैस की होम डिलीवरी में ग्राहकों की कट रही जेब, पूर्ति विभाग की मिलीभगत से हॉकर कर रहे अतिरिक्त वसूली!

पुलिस ने रेस्क्यू कर की युवक की तलाश
 मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को इस हादसे की जानकारी दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस को नदी के किनारे पानी में कार मिली। जिसे बाहर निकाला गया, कार के दरवाजे खुले थे। फिर, पुलिस ने रेस्क्यू कर कार सवार युवक की तलाश शुरू की। कुछ दूरी पर पुलिस को युवक का शव तैरता मिला। पुलिस ने शव को बाहर निकाल कर उसकी पहचान गाजियाबाद के राजनगर निवासी करन पुत्र संजय सहगल के नाम से की। वह मर्चेंट नेवी में था।

PunjabKesari

पुलिस ने कार में 2 लोगों के होने की जताई आशंका
इस हादसे की जानकारी देते हुए सदर कोतवाल रवि श्रीवास्तव ने बताया कि, हादसे में अभी एक की मौत होने की पुष्टि है। कार में दो जोड़ी जूते मिले हैं। आशंका है कि करन अकेला नहीं था। उसके साथ दो और लोग थे। राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) की मदद ली जा रही है। कोतवाल के मुताबिक दिवंगत के स्वजन को सूचना दी गई है। फिलहाल, पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है और कार सवार दूसरे लोगों की तलाश की जा रही है। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Related News

static