Ayodhya News: रामनगरी पहुंचे भूटान के प्रधानमंत्री डी शेरिंग तोबगे, किया रामलला का दर्शन-पूजन
punjabkesari.in Saturday, Sep 06, 2025 - 12:49 AM (IST)

Ayodhya News: भूटान के प्रधानमंत्री दाशो शेरिंग तोबगे ने शुक्रवार को श्रीराम मंदिर में विधिविधान के साथ पूजन-अर्चना की और रामलला के श्रीचरणों में माथा टेक कर आशीर्वाद लिया।
तोबगे ने राममंदिर में एक घंटा 40 मिनट तक रहे और इस दौरान उन्होंने वहां निर्माण कार्यों का अवलोकन भी किया। ताबगे किसी बाहरी के पहले प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने नवनिर्मित राम मंदिर आकर की पूजा अर्चना की है। साथ ही श्रीराम मंदिर निर्माण का अवलोकन भी किया। यहां से होटल रामायण के लिए प्रस्थान किया। होटल रामायण में उनके लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ-साथ दोपहर के भोजन का भी प्रबंध भी किया गया।
बता दें कि भगवान राम की आभा से अभिभूत भूटान के प्रधानमंत्री शुक्रवार को राम नगरी अयोध्या पहुंचे। अयोध्या के महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर योगी आदित्यनाथ सरकार में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने उनका स्वागत किया। दासो शेरिंग तोबगे के परिवार के साथ उनके कार्यालय के स्टाफ सहित लगभग दस लोग उनके साथ है। वह भूटान के ऐसे पहले प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने राम लला का दर्शन पूजन किया है। वह दोपहर में महर्षि वाल्मीकि एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।