Ayodhya: भगवान राम की छवि वाले भगवा झंडों की मांग कई गुना बढ़ी, कीमत मात्र 50 रुपए

punjabkesari.in Friday, Jan 12, 2024 - 05:43 PM (IST)

Ram Mandir: अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले, भगवान राम, भगवान हनुमान और निर्माणाधीन भव्य मंदिर की छवियों वाले भगवा झंडों की मांग कई गुना बढ़ गई है। चूंकि 22 जनवरी को 'प्राण प्रतिष्ठा' के दिन अयोध्या किले में तब्दील हो जाएगी, इसलिए आसपास के जिलों से श्रद्धालु राम लला के 'दर्शन' के लिए जल्दी पहुंच रहे हैं और इन ध्वजों के अलावा भगवान राम के नाम और चित्र वाले अन्य सामान भी खरीद रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 22 जनवरी को राम मंदिर होने जा रहे भगवान राम के बाल स्वरूप के विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होंगे।
PunjabKesari
दरअसल, भव्य आयोजन में 2 सप्ताह से भी कम समय बचा है और अयोध्या में धार्मिक उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ‘‘अयोध्या राममई हो रही है।'' स्थानीय दुकानदारों के अनुसार, भगवान राम और निर्माणाधीन राम मंदिर की छवि वाले भगवा झंडों के साथ ही अक्सर कारों की पिछली विंडशील्ड पर देखे जाने वाले 'जय श्रीराम' के नारे और भगवान हनुमान की छवि की काफी मांग है। स्थानीय निवासियों ने को बताया कि राम मंदिर मुद्दे पर 2019 के उच्चतम न्यायालय के फैसले के बाद से भगवा झंडों की मांग बढ़ रही है।
PunjabKesari
रामपथ पर एक रेस्तरां चलाने वाले प्रदीप गुप्ता ने कहा, ‘‘पिछले कुछ सप्ताहों में और विशेष रूप से नए राम मंदिर में होने वाले 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के कारण, इसकी मांग बहुत है।'' उन्होंने कहा, ‘‘भगवान राम और निर्माणाधीन राम मंदिर की छवि वाले भगवा झंडे, विशेष रूप से श्रद्धालुओं के बीच बहुत लोकप्रिय हैं।'' उन्होंने बताया कि पहले लोग अपने घरों की छतों पर ऐसे झंडे नहीं लगाते थे, लेकिन अब ये झंडे हर जगह देखे जा सकते हैं, खासकर घरों पर। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि झंडे विभिन्न आकारों में हैं और इनकी कीमत 50 रुपए से लेकर 1,000 रुपए तक है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ सप्ताह में शुरू हुए कई अनुष्ठानों और 'शोभा यात्राओं' के कारण भी इनकी मांग बढ़ी है।

PunjabKesari

ये भी पढ़ें....
Ayodhya Ram Mandir: प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले बढ़ी राम मंदिर मॉडल डिमांड, कीमत है 200 से एक लाख रुपए तक

उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में बन रहे भव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा आने वाली 22 जनवरी को होनी है, जिसको लेकर पूरे देश में अलग ही उत्साह है। पीतलनगरी मुरादाबाद में पीतल से राम मंदिर और राम की मूर्ति तैयार की गईं हैं। जिनकी देशभर में मांग है। हैंडीक्राफ्ट उत्पाद के विक्रेता शुएब शम्सी ने राम मंदिर के मॉडल तैयार किए हैं। राम मंदिर के मॉडल अलग-अलग साइज में मिल रहे हैं, जिनकी कीमत 200 से लेकर 1 लाख रुपये तक है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Related News

static