बागपत: लिफ्ट देने के बहाने महिला को मुर्गी फार्म ले गए 4 युवक, किया गैंगरेप

punjabkesari.in Friday, Aug 20, 2021 - 02:11 PM (IST)

बागपत: यूपी के बागपत में लिफ्ट देकर घर छोड़ने के बहाने 4 युवकों ने एक महिला को 2 दिन पहले बड़ौत शहर से अगवा कर लिया और उसे दोघट थाना क्षेत्र के दाहा गांव से आगे एक मुर्गी फार्म पर ले गए। चारों ने महिला के साथ रात भर सामूहिक दुष्कर्म किया। अगले दिन सुबह आरोपियों ने उसे बामनौली गांव के पास कृष्णा नदी के पास कार से धक्का देकर उतार दिया और फरार हो गए। महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। एक आरोपी ग्राम प्रधान का बेटा भी है। चारों आरोपी सलाखों के पीछे पहुंच गए हैं। 

बता दें कि बिनौली थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला 17 अगस्त को बड़ौत शहर में एक काम से गई थी। उसके बाद लगभग 3 बजे वह घर आने के लिए दिल्ली बस स्टैंड पर खड़ी हो गई तो वहां उसका जानकार सन्नी पुत्र सुभाष अपने दोस्त रितिक पुत्र अशोक और शिवांक पुत्र पप्पू निवासी जिवाना गांव रमाला थाना व आशु उर्फ भूरा पुत्र सूरजवीर निवासी दाहा गांव के साथ स्कार्पियों कार में आया और उससे कहने लगा कि वह उसके घर छोड़ देगा। वह सन्नी को पहले से ही जानती थी इसलिए स्कार्पियो में बैठ गई।

आरोपियों ने महिला को उसके घर नहीं छोड़ा बल्कि उसे अगवा कर दोघट थाना क्षेत्र के दाहा गांव से आगे एक मुर्गी फार्म पर ले गए। चारों आरोपियाें ने रात भर उसे मुर्गी फार्म पर रखा और सामूहिक दुष्कर्म किया। 18 अगस्त की सुबह साढ़े नौ बजे आरोपियों ने उसे बामनौली गांव के पास कृष्णा नदी से पहले धक्का देकर कार से उतार दिया और बड़ौत की ओर फरार हो गए। उसके बाद वह दोघट थाने पहुंची और पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस के अनुसार आरोपी रितिक जिवाना गांव की प्रधान का बेटा है। चारों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static