बागपत: मेढ़ को लेकर दो पक्षों में हुई फायरिंग, गोली लगने से किसान की मौत
punjabkesari.in Thursday, Jun 10, 2021 - 10:43 PM (IST)
बागपत: उत्तर प्रदेश में बागपत के रमाला थाना क्षेत्र में मेढ़ को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों के बीच फायरिंग में एक किसान की गोली लगने से मृत्यु हो गई। पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह ने गुरुवार को बताया कि रमाला थाना क्षेत्र के जिवानी गांव में खेत की मेढ़ पर घास काटने को लेकर रणवीर व राजकुमार दो पक्षो में विवाद चला आ रहा था। आज शाम को भी रणवीर अपने खेत के पास ही मेढ़ से घास काट रहा था, जिसका राजकुमार व उसके बेटे विशु ने विरोध किया।
इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में जमकर विवाद हुआ। आरोप है कि राजकुमार ने अपने बेटे के साथ मिलकर रणवीर की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर आरोपी वहाँ से फरार हो गए। इस संबंध में रमाला थाने में पीड़ित पक्ष की ओर से दोनों बाप बेटे राजकुमार व विशु को नामजद करते हुए हत्या का मुकदमा दर्ज कराया गया। एक आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस घटना की छानबीन में जुटी है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
UP की मस्जिद के बाहर ताबड़तोड़ फायरिंग! नमाजियों में अफरा तफरी, फिर जो हुआ... चौंका देगी घटना की वजह

