Baghpat News: शादी के खाने ने पहुंचाया अस्पताल, दूल्हा सहित 20 लोगों की बिगड़ी तबियत

punjabkesari.in Wednesday, Dec 06, 2023 - 01:58 AM (IST)

Baghpat News, (विवेक कौशिक): उत्तर प्रदेश में बागपत जिले में एक बारात फूड प्वाइजनिंग का शिकार हो गई है। जहां पर 20 लोगों की तबीयत खराब होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जिसमें आठ बच्चे, पांच औरतों सहित 20 लोगों की तबीयत खराब हुई है।
PunjabKesari
पूरा मामला बागपत के आयशा कॉलोनी का है। जहां मंगलवार सुबह बारात गाजियाबाद के लोनी खन्ना नगर गई हुई थी वहीं पर जब बारात वापस लौटी तो फूड पॉइजनिंग के चलते 20 लोगों की तबीयत खराब हो गई। तबीयत खराब होने पर परिवार में हड़कंप मच गया। वहीं 8 बच्चों, 5 औरतों सहित 20 लोगों की तबीयत खराब हो गई। जिन्हें आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जिसमें दूल्हा हाशिम की भी तबीयत खराब है जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
PunjabKesari
बता दें कि बागपत जनपद के आयशा कॉलोनी के रहने वाले हाशिम पुत्र रोजुद्दीन की बारात गाजियाबाद जिला लोनी के खन्ना नगर गई हुई थी। जब बारात वापस बागपत लौटी तो उनकी अचानक तबीयत खराब हो गई। वहीं जिला अस्पताल में भर्ती मरीज ने बताया कि खाना खाने के बाद जब वह बागपत वापस लौटे अचानक उल्टी दस्त और सिर मैं दर्द होने लगा। जिसके चलते 20 लोगों की अचानक तबीयत खराब हो गई जिसमें दूल्हा हासिम की भी तबीयत खराब है। सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। वही डॉक्टर विजय प्रकाश का कहना है कि सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है और सभी की तबीयत अब स्थिर है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Mamta Yadav

Related News

static