Banda: यात्रियों से भरी बस असंतुलित होकर खाई में पलटी, 13 यात्री घायल

punjabkesari.in Saturday, Oct 29, 2022 - 10:54 PM (IST)

बांदा: उत्तर प्रदेश में बांदा जिले के अतर्रा थाना क्षेत्र में एक यात्री बस शनिवार की शाम को खाई में गिर गयी। जिससे बस में सवार 13 यात्री घायल हो गए। मौके पर पुलिस प्रशासन पहुंच गया है, घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य अतर्रा में भर्ती कराया गया है। घटना शाम 5 बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने घटना की सूचना मिलने पर तत्काल घटनास्थल पर पहुंच कर घायलों को अस्पताल भिजवाया। इनमें से एक की हालत चिंताजनक बतायी गयी है।
PunjabKesari
अपर पुलिस अधीक्षक लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि 25 सवारियों से भरी एक यात्री बस शनिवार को देर शाम अतर्रा से ओरन की ओर जा रही थी। रास्ते में संतुलन बिगड़ जाने से बस सड़क के नीचे खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में 13 यात्री घायल हो गये। पुलिस ने सभी घायलों को बस से निकालकर अतर्रा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। जहां एक यात्री की हालत चिंताजनक होने के कारण उसे उपचार हेतु जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Mamta Yadav

Related News

static