Bareilly Crime News: 11 साल की बच्ची को बंधक बना किशोर ने किया दुष्कर्म, पीड़िता ने रो रो कर बताई आपबीती
punjabkesari.in Monday, Apr 10, 2023 - 04:23 PM (IST)

बरेली : इज्जतनगर क्षेत्र में 16 वर्षीय किशोर ने 11 वर्षीय बच्ची को बंधक बनाकर दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने की आवाज पर आसपास के लोग घर पर पहुंचे तो आरोपी भाग गया। लड़की के पिता की शिकायत पर इज्जतनगर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें-पैसे कमाने की लालच में फंसी महिला ने खाया बड़ा धोखा, गलती का हुआ अहसास तो खिसकी पैरों तले जमीन
क्या है पूरा मामला?
इज्जतनगर क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति ने बताया कि रविवार को वह और पत्नी काम पर चले गए। घर पर उनकी 11 वर्षीय बेटी अकेली रह गई थी। इसी दौरान उनकी कॉलोनी से एक व्यक्ति ने फोन करके बताया कि बच्ची रो रही है। उसके साथ गलत काम किया गया है। सूचना पर वह और पत्नी घर पहुंचे, तब वहां लोगों की भीड़ लगी थी। लोगों ने बताया कि पड़ोस में रहने वाले एक किशोर ने दुष्कर्म किया और भाग गया। पिता बच्ची को लेकर थाना इज्जतनगर पहुंचे और पूरा घटनाक्रम बताया।
यह भी पढ़ें-स्टेज पर बैठी पिस्टल धारी दुल्हन ने की हर्ष फायरिंग, वीडियो हुआ वायरल
आरोपी ने बढ़ा दी टीवी की आवाज :
बच्ची ने बताया कि रविवार को दिन में 12 बजे घर पर कोई नहीं था। आरोपी छत के रास्ते से घर में आ गया। इस पर बच्ची का कुत्ता आरोपी पर भौंकने लगा। आरोपी ने उसे बांध दिया और कमरे में ले गया। टीवी ऑन करके उसकी आवाज तेज कर दी। उसके मुंह में कपड़ा ठूंसकर दुष्कर्म किया। रोने की आवाज सुनकर आरोपी छत से कूदकर भाग गया।