गजब! फेरों से पहले दुल्हन देने लगी फ्लाइंग Kiss, मां ने उड़ाए सिगरेट के छल्ले...घबराए दूल्हे ने तोड़ी शादी

punjabkesari.in Monday, Jul 03, 2023 - 04:19 PM (IST)

Sambhal News: 'तेरे द्वारे पे आई बारात, नैन स्वागत में बिछा दे...' गाने पर झूमते हुए दूल्हे के दोस्त और घरवाले बारात लेकर लड़की वालों के घर पहुंचे। जहां पर बारात के स्वागत के बाद शादी की रस्में शुरू हुईं। वहीं, फेरों से कुछ समय पहले दुल्हन और उसकी मां ने कुछ ऐसा कर दिया, जिसे देख दूल्हे समेत सारी बारात शर्मसार हो गई और दूल्हे ने शादी करने से इनकार कर दिया। जिसके बाद दोनों परिवार बिना शादी के ही वापिस लौट गए।

PunjabKesari

सास को डीजे पर डांस करता देख भड़का दूल्हा
जानकारी के मुताबिक, जिले में हयातनगर थाना इलाके के सरायतरीन निवासी युवक का रिश्ता सम्भल जिले के ही गंवा कस्बे की युवती से तय हुआ था। तय दिन पर दूल्हा अपने परिवार और रिश्तेदारों के साथ बारात लेकर लड़की वालों के घर पहुंचा। जहां लड़की वालों बारात का अच्छे से स्वागत किया और फिर शादी की रस्में शुरू हो गई। आरोप है कि इसी बीच दुल्हन की मां ने डीजे पर डांस करना शुरू कर दिया। वहीं, जब दूल्हे की नजर अपनी होने वाली सास पर पड़ी तो उसे बहुत अजीब लगा।

PunjabKesari

सास की ये हरकत देख दूल्हे ने शादी से किया इनकार
इसके कुछ ही मिनट बाद दुल्हन की मां ने डांस करते हुए मुंह में सिगरेट लगाकर धुएं के छल्ले उड़ाने शुरू कर दिए। देखते ही देखते सारे बाराती दुल्हन की सास की हरकतों से तंग हो गए। यह सब देखने के बाद दूल्हे ने दुल्हन के साथ सात फेरे लेने से इनकार कर दिया। दूल्हे की बातें सुनकर दुल्हन पक्ष के लोग चौंक गए। इसके बाद दुल्हन पक्ष के लोगों ने दुल्हे को काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन दूल्हा नहीं माना। इसके बाद दुल्हन पक्ष के लोग भी दुल्हन को लेकर वापस लौट गए।

ये भी पढ़ें...
- ​​Mathura Road Accident: ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई कार, 4 श्रद्धालुओं की मौत...16 घायल


'नशे में थी दुल्हन की मां'
दूल्हे के पिता का कहना है कि दुल्हन की मां नशे में थी। जब बारात आई वह तब भी उनका अच्छे से स्वागत नहीं कर पाई। वहीं, दूल्हे के भाई ने दुल्हन पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब दुल्हन स्टेज पर आई तो सभी लोगों से हाथ मिलाकर फ्लाइंग किस कर रही थी। दुल्हन और उसकी मां की इन्हीं हरकतों की वजह से ही भैया ने शादी से मना कर दिया। वहीं, अब यह पूरे जिले में मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Harman Kaur

Related News

static