Bhojpuri Song: ''जान मारे लहंगा इ लखनऊवा....'' रोंगटे खड़े कर देगा खेसारी लाल और अंतरा सिंह का सुपरहिट गाना
punjabkesari.in Thursday, May 25, 2023 - 05:42 PM (IST)

Bhojpuri Song: खेसारी लाल यादव और अंतरा सिंह का सुपरहिट गाना 'जान मारे लहंगा इ लखनऊवा...' ने सोशल मीडिया पर जबरा तहलका मचाया था। इसका म्यूजिक सुन आपके कदम खुद थिरकने लगेंगे। ये वीडियो यूट्यूब पर खूब वायरल है। अभी तक आपने इस गाने को नहीं देखा तो जल्द देंखे। खेसारी लाल यादव की इस गाने में जबरदस्त एक्टिंग देखने को मिलेगी।
शिल्पी राज को टक्कर देने आई शिवानी
शिल्पी राज अपने गानों के लिए जानी जाती हैं, लेकिन अब उनकी टक्कर में भी एक नाम चर्चा में है। जिसने शिल्पी को कड़ी टक्कर दी है। इस टैलेंटेड सिंगर का नाम है शिवानी सिंह। शिवानी ने अबतक कई भोजपुरी गाने रिलीज किए हैं। इनमें से एक गाना काफी हिट हुआ। गाने का टाइटल है चुल्ही में झोंक दी। इस गाने के वीडियो को पारुल यादव और गौरव कुशवाहा पर फिल्माया गया है। गाने के बोल प्रिंस प्रियदर्शी के हैं और संगीत दिया है प्रियांशु सिंह ने। यहां देखें वीडियो।
6 लाख से ज्यादा व्यूज ले गया कल्लू का नया भोजपुरी गाना
भोजपुरी सिंगर अरविंद अकेला कल्लू का नया भोजपुरी गाना यूट्यूब पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस गाने का टाइटल है भुलाईल तोहार नथिया। गाने के वीडियो को कल्लू और नीलम गिरी पर फिल्माया गया है। गाने को आवाज दी है प्रिंस प्रियदर्शी ने और संगीत दिया है प्रियांशु सिंह ने। 24 मई को यूट्यूब पर अपलोड हुए इस गाने के वीडियो पर 6 लाख से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं। यहां देखें वीडियो।