डिप्टी सीएम केशव प्रसाद ने प्रियंका पर कसा तंज, कहा-कांग्रेस राष्ट्रीय बीमारी है जनता डॉक्टर बनकर कर रही है इलाज

punjabkesari.in Sunday, Oct 24, 2021 - 01:25 PM (IST)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कांग्रेस पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कांग्रेस राष्ट्रीय बीमारी  है जनता डॉक्टर बनकर इलाज कर रही है जैसे जैसे बीमारी दूर हो रही है वैसे ही राष्ट्रीय समस्या दूर हो रही है जैसे श्री राम मंदिर निमार्ण धारा 370 स्वाहा लाल चौक पर तिरंगा लहरा रहा है।

PunjabKesari
बता दें कि भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा द्वारा शुरू की गई प्रतिज्ञा यात्रा पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस चाहे जिस प्रतिज्ञा का ढोंग करे, जनता उसे सत्ता से बाहर रखने का संकल्प ले चुकी है। उन्होंने कहा जनता ने उसके कुकर्मों के चलते चार दशक पहले ही उसे सत्ता से बाहर रखने का संकल्प ले चुकी है और यही वजह है कि 2017 में समाजवादी पार्टी के साथ लड़ने के बाद भी जनता ने कांग्रेस को इकाई पर ला दिया था। जन सरोकारों से शून्य कांग्रेस को जनता इस बार शून्य पर लाने की प्रतिज्ञा कर चुकी है।''प्रदेश अध्यक्ष ने कहा गरीबी हटाने का वादा करने वाली कांग्रेस ने करीब पांच दशक तक राज किया लेकिन आवास, शौचालय, सड़क, रसोई गैस, बिजली कनेक्शन जैसी बुनियादी सुविधाएं तक नहीं दे सकी। सिंह ने कहा कि इससे अधिक हास्यास्पद क्या हो सकता है कि जिस पार्टी के मुखिया की कुर्सी मां-बेटा, बेटी के लिए आजीवन आरक्षित हो, वह महिलाओं के लिए आरक्षण का झूठ और भ्रम फैला रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static