डरी सहमी रहने लगी बेटी तो मां ने पूछा कारण, बेटी ने पिता की बताई ऐसी करतूत... एक पल के लिए खौल उठेगा खून

punjabkesari.in Saturday, Apr 27, 2024 - 05:42 PM (IST)

बिजनौर: यूपी के बिजनौर से एक घिनौना मामला सामने आया है। जहां एक पिता ने ही अपनी 14 साल की बेटी के साथ रेप किया। वह काफी समय से बेटी के साथ गंदा काम कर रहा था। इतना ही नहीं वह बेटी को रोज धमकाता था, ताकि वह अपना मुंह न खोल दे। वहीं जब मां को अनहोनी की आशंका हुई तो उसने बेटी से पूछा। जिसके बाद आहत बेटी ज्यादा देर तक सच न छुपा सकी। उसने मां को पिता की सभी करतूते बता दी, जिसे सुनकर मां दंग रह गई। मां का फर्ज निभाते हुए मां ने पुलिस में पिता के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। 

जानकारी के मुताबिक, अप्रैल की 25 तारीख को पुलिस को दी गई तहरीर में महिला ने आरोप लगाया कि उसकी बेटी 14 साल की है. वह 10वीं की छात्रा है। काफी समय से वह गुमसुम रह रही थी। उसका व्यवहार भी साधारण नहीं लग रहा था। उससे इसकी वजह के बारे में पूछा तो उसने पिता की करतूतों की पोल खोल दी। बेटी ने बताया कि काफी समय से उसके पिता उसके साथ रेप कर रहे हैं। वह उसे कई बार धमका भी चुके हैं। इससे वह किसी से कुछ बताने का साहस नहीं जुटा पा रही थी। 

इसकी जानकारी मिलते ही महिला ने अपने पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल के लिए भेज दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को उसे कोर्ट में पेश किया गया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। इस बारे में सीओ संग्राम सिंह ने बताया कि पत्नी की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static