लोकसभा चुनाव के लिए BJP ने कसी कमर, यूपी लोकसभा चुनाव संचालन समिति का किया गठन

punjabkesari.in Friday, Mar 01, 2024 - 07:16 PM (IST)

लखनऊ: आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत के लिए रणनीत बना रही है। इसे लेकर पार्टी ने यूपी लोकसभा चुनाव संचालन समिति का  गठन कर दिया है। यूपी के संयोजक स्वतंत्र देव सिंह, सह संयोजक पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद, मोहित बेनीवाल, कांता कर्दम, धर्मेंद्र सिंह को बीजेपी के केंद्रीय नेतृत्व यूपी लोकसभा चुनाव संचालन की जिम्मेदारी दी है।

PunjabKesari

केंद्रीय परमाणु ऊर्जा एवं अंतरिक्ष विभाग के राज्य मंत्री और प्रधानमंत्री कार्यालय से संबंध मंत्री जितेंद्र सिंह ने दावा किया कि आगामी लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की जीत होगी।  सिंह ने शुक्रवार को कहा कि लोकसभा चुनाव का शंखनाद हो गया है। पार्टी कार्यकर्ता हर बूथ पर प्रचंड जीत का परचम लहराने के लिए पूरी ताकत से जुट जाएं। अबकी बार 400 के पार के नारे को साकार रूप देना है। प्रदेश सरकार के मंत्री नंदगोपाल गुप्ता नंदी ने कहा कि भाजपा का चुनाव कार्यालय के उद्घाटन से 2024 के लोस चुनाव का आगाज हो गया है। हम सभी कार्यकर्ताओं का काम अब अधिक हो गया हैं, हमारा प्रत्याशी चाहे जो भी पर हमारा चुनाव चिन्ह कमल का फूल है।

उन्होंने कहा कि हम कार्यकर्ताओं के बल पर 2024 के लोकसभा चुनाव में उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर भाजपा की प्रचण्ड विजय होगी। कलस्टर इंचार्ज नंदगोपाल नंदी ने कहा कि चुनाव में सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता की जिम्मेदारी दी गई। सभी को एकजुट होकर पूरी निष्ठा और मेहनत से काम करें। लोकसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। केंद्र सरकार के जनकल्याणकारी कामकाज को लेकर आम जनता तक पहुंचना है। भाजपा के कर्मठ और समर्पित कार्यकर्ता कमर कस ले और अबकी बार 400 के पार के नारे को साकार रूप देना है।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static