भाजपा सरकार हर स्तर पर विफल, अपनी नाकामी को छुपाने के लिए झूठे वादे विज्ञापनों में दर्शाएं: अखिलेश

punjabkesari.in Thursday, Mar 14, 2024 - 05:09 PM (IST)

लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में आने वाली पीढ़ी के भविष्य का चुनाव है। यह जनता के जीवन-मरण का चुनाव होगा और लोकतंत्र, संविधान, आरक्षण सब पर खतरा मंडरा रहा है। यादव ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) 2024 का चुनाव जीतने के लिए किसी भी स्तर तक जा सकती है। मतदान के समय धांधली की तैयारियां है। ऐसे में जन सामान्य, जो मतदाता भी है, उसे ही अपने अधिकार और वोट की रक्षा करनी है।

भाजपा सरकार में पूरी तरह कानून व्यवस्था चौपट
उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर लोकतंत्र बचाने की जिम्मेदारी है। सपा अध्यक्ष ने आज प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में बड़ी संख्या में आए कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में पूरी तरह व्यवस्था चौपट है। भाजपा सरकार में लूट मची है। उसका रास्ता खतरनाक है।भाजपा सरकार हर स्तर पर विफल है। अपनी नाकामी को छुपाने के लिए झूठे वादे विज्ञापनों में दर्शाएं जा रहे हैं। श्री यादव ने कहा कि सपा के सभी नेता, कार्यकर्ता बूथस्तर पर पार्टी संगठन को मजबूत कर पीडीए का संदेश जन-जन तक पहुंचाए।

विपक्षी नेताओं पर फर्जी मुकदमें लगाकर जेल भेजा
समाजवादी सरकार की उपलब्धियां लोगों को गिनाएं और सपा-गठबंधन के प्रत्याशियों को बहुमत से जिताने में कोई कोरकसर न छोड़े। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रति जनता में भारी रोष है। विपक्षी नेताओं पर फर्जी मुकदमें लगाकर जेल भेजा जा रहा है। व्यापारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। किसान महंगाई और कर्ज से परेशान है। उसकी आय दोगुनी करने का वादा जुमला निकला। नौजवानों का भविष्य अंधकारमय है। नौकरियों की भर्ती परीक्षा के पेपर लीक होने से छात्र-नौजवानों का भविष्य बर्बाद हो रहा है।

राष्ट्रीय सम्पत्तियों को एक-एक कर बेचा जा रहा
भाजपा सरकार बेरोजगारों को नौकरी न देने के लिए पेपर लीक करवा रही है। नौकरी रोजगार न मिलने से नौजवान हताश और आक्रोशित है। श्री यादव ने कहा कि 10 साल में एक लाख किसानों ने आत्महत्या की ली है। नोटबंदी-वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से व्यापारी परेशान है। सरकार की नीतियां दवा कम्पनियों को मुनाफा पहुंचाने का काम कर रही हैं। राष्ट्रीय सम्पत्तियों को एक-एक कर बेचा जा रहा है। पूरे व्यापार पर कुछ उद्योगपतियों का कब्जा हो गया है।

महंगाई, भ्रष्टाचार और अत्याचार के रिकाडर् बन रहे है
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी), केन्द्रीय अनुवेषण ब्यूरो (सीबीआई), आय कर आदि एजेंसियों के जरिए डरा-धमका कर भाजपा के पाटर्ी फंड में वसूली की जा रही है। साढ़े छह हजार करोड़ रुपये के इलेक्टोरल बॉण्ड के जरिए चुनावी चंदा लिया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में नफरत फैलाने और समाज को बांटने वाली नीतियों को हवा दी जा रही है। महंगाई, भ्रष्टाचार और अत्याचार के रिकाडर् बन रहे है। लोगों के सब्र का बांध टूट रहा है। वैसे भी डॉ. लोहिया ने कहा था कि जिन्दा कौमे पांच साल इंतजार नहीं करती। मतदाताओं को जल्द ही यह अवसर मिलने वाला है। सपा अध्यक्ष ने कहा कि उत्तर प्रदेश की 80 की 80 लोकसभा सीटों पर समाजवादी पाटर्ी और गठबंधन की जीत होने जा रही है। समाजवादी पाटर्ी और पीडीए मिलकर सामाजिक, आर्थिक न्याय की अन्तिम लड़ाई लड़कर भाजपा की केन्द्र सरकार को सत्ता से हटाने का काम कर रही है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ramkesh

Recommended News

Related News

static