''सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही BJP'', सपा सांसद डिंपल यादव ने भाजपा पर साधा निशाना

punjabkesari.in Thursday, Feb 29, 2024 - 03:39 PM (IST)

UP News: समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को सीबीआई (CBI) के समन पहुंचा है। इस पर सपा सांसद डिंपल यादव (Dimple Yadav) का बयान सामने आया है। डिंपल यादव ने कहा कि भाजपा (BJP) लगातार सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर रही है। दरअसल, सपा सांसद डिंपल यादव मैनपुरी (Mainpuri) पहुंचीं। यहां उन्होंने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इसी दौरान उन्होंने मीडिया पत्रकारों से बातचीत के दौरान भाजपा पर यह आरोप लगाया है।

PunjabKesari
डिंपल ने भाजपा पर साधा निशाना 
मैनपुरी पहुंची डिंपल यादव ने भाजपा पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा, लोकसभा चुनाव 2024 में जनता बीजेपी को सबक सिखाएगी। हमारे गठबंधन के सामने भाजपा की तैयारी फीकी है। भाजपा सपा और कांग्रेस गठबंधन की ताकत महसूस कर रही है। आने वाले चुनाव में सपा और कांग्रेस गठबंधन बेहतर प्रदर्शन करेगा और भाजपा को हराएगा।

यह भी पढ़ें...
'राजपाठ नहीं मिला तो होली नहीं मनाऊंगा', योगी मंत्रिमंडल में जगह न मिलने से नाराज हैं OP राजभर
'लखनऊ आ जाएं अधिकारी जांच के लिए तैयार हूं', CBI के समन पर दिल्ली नहीं पहुंचे अखिलेश यादव

जानकारी के मुताबिक, केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने मामला दर्ज करने के 5 साल बाद अवैध खनन मामले में समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को बृहस्पतिवार को पूछताछ के लिए एक गवाह के रूप में बुलाया है। अधिकारियों ने बताया कि दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) की धारा 160 के तहत जारी नोटिस में एजेंसी ने उन्हें 2019 में दर्ज मामले के संबंध में 29 फरवरी को पेश होने के लिए कहा था। इस धारा के तहत पुलिस अधिकारी को जांच में गवाहों को बुलाने की अनुमति होती है। मामला ई-निविदा प्रक्रिया का कथित उल्लंघन कर खनन पट्टे जारी करने से संबंधित है। अखिलेश यादव को आज ही दिल्ली जाकर अपना बयान दर्ज कराना था, लेकिन सपा प्रमुख आज सीबीआई के सामने पेश नहीं होंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Editor

Pooja Gill

Recommended News

Related News

static