BJP किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जयविजय सिंह की सड़क हादसे में मौत

punjabkesari.in Thursday, Oct 22, 2020 - 10:31 AM (IST)

चित्रकूटः उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले में बेड़ी पुलिया के पास सड़क हादसे में घायल भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष जयविजय सिंह की बुधवार की रात प्रयागराज के अस्पताल में मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष और चित्रकूट भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जयविजय सिंह की प्रयागराज के एक अस्पताल में बुधवार रात इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि सिंह बुधवार शाम बेड़ी पुलिया के पास जीप की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

सूत्रों ने बताया कि "जीप ने सिंह की गाड़ी को टक्कर मार दी थी। इसके बाद गंभीर हालत में उन्हें इलाज के लिए प्रयागराज ले जाया गया, रात में ही उनकी मौत हो गयी।'' शव का पोस्टमॉर्टम करवाया जा रहा है। टक्कर मारने वाले वाहन को कब्जे में ले लिया गया है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Tamanna Bhardwaj

Recommended News

Related News

static