50 लाख रुपये हड़पने के आरोपित विष्णु बाबू दिवाकर को BJP ने अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य से हटाया
punjabkesari.in Saturday, Sep 11, 2021 - 02:59 PM (IST)

कानपुर: उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने संगठन में कई फेरबदल किए हैं। इसी क्रम में पार्टी में बड़ा पद दिलाने के नाम पर झांसा देकर 50 लाख रुपये हड़पने के आरोपित विष्णु बाबू दिवाकर को भाजपा ने अनुसूचित जाति मोर्चा का प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य बना दिया। वहीं जब इसकी भनक पूजा बंसल को लगी तो उन्होंने पार्टी के उच्च पदाधिकारियों से इसका विरोध दर्ज करा दिया। क्षेत्रीय अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह ने बताया कि गलती से विष्णु बाबू का नाम अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के रूप में चला गया था। उसे संशोधित कर नई कार्यसमिति की घोषणा कर दी गई है।
बता दें कि भाजपा नेता पूजा बंसल ने 50 लाख की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए विष्णु बाबू दिवाकर के खिलाफ मेरठ के शास्त्रीनगर निवासी सचेंडी थाने में जुलाई माह में एफआईआर दर्ज कराया था। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि तीन वर्ष पूर्व विष्णु बाबू ने खुद को आरएसएस का राष्ट्रीय स्तर का पदाधिकारी बताते हुए पार्टी में उच्च पद दिलाने का झांसा देकर रकम ली थी। वहीं विष्णु बाबू दिवाकर पर गोरखपुर की शिक्षिका, एवं कई कार्यकर्ताओं ने उनके खिलाफ पैसे लेकर नौकरी लगवाने की शिकायत की थी। आरोपियों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित विष्णु बाबू दिवाकर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया, परंतु उनकी अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। हालांकि भाजपा ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उ.प्र. अनुसूचित जाति मोर्चा की प्रदेश कार्यसमिति सदस्य उनका नमा हटा दिया है।