संभल: BJP के होली मिलन समारोह में मंच हुआ धराशाई, 10 घायल

punjabkesari.in Saturday, Mar 23, 2019 - 01:40 PM (IST)

संभल: उत्तर प्रदेश के संभल में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेताओं के होली मिलन कार्यक्रम के दौरान मंच गिरने से 10 लोग घायल हो गए। घायलों में विधान परिषद के पूर्व सदस्य चंद्रपाल सिंह पप्पू और भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष अवधेश यादव भी हैं।

PunjabKesariपार्टी सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को होली मिलन कार्यक्रम के दौरान मंच पर काफी लोग चढ़ गए। इससे मंच तेज आवाज के साथ गिर गया। उन्होंने बताया कि घायलों को मुरादाबाद के कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल घायलों की हालत ठीक है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Anil Kapoor

Recommended News

Related News

static