भाजपा ने कर्तव्य निर्वहन की शपथ का बना दिया मजाक: नरेश उत्तम

punjabkesari.in Tuesday, Jul 03, 2018 - 12:16 PM (IST)

लखनऊः समाजवादी पार्टी(सपा) प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल ने भाजपा सरकार पर बदले की भावना से कार्य करने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार ने संविधान के तहत बिना किसी रागद्वेष के कर्तव्य निर्वहन की शपथ का मजाक बना दिया है।   

पटेल कहा कि स्वास्थ्य विभाग में ललितपुर के एक अस्पताल में नियुक्त कर्मचारियों को हटाकर उनके स्थान पर भाजपा के कार्यकर्ताओं को संविदा पर नियुक्त किया गया है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार भेदभाव कर रही है। सरकार ने संविधान के तहत बिना किसी रागद्वेष के कर्तव्य निर्वहन की शपथ का मजाक बना दिया है। सरकार ने अस्पताल में काम कर रहे कर्मचारियों को समाजवादी मानसिकता का बताकर उन्हें हटाने का आदेश दिया है।   

सपा प्रदेश अध्यक्ष ने राज्यपाल राम नाईक से मांग की है कि घोर संकीर्ण मानसिकता से अपनी ली हुई संवैधानिक शपथ के उल्लंघन के दोषी राज्यमंत्री मनोहर लाल (मन्नू) को तत्काल बर्खास्त किया जाए।   
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Ruby

Recommended News

Related News

static