भाजपा ने शुरू की लोकसभा चुनाव की तैयारी, वन मंत्री डॉ. अरुण कुमार और सांसद संतोष गंगवार ने की कार्यकर्ताओं की तारीफ

punjabkesari.in Wednesday, May 31, 2023 - 12:07 PM (IST)

बरेली: भाजपा ने लोकसभा चुनाव की तैयारियों का बिगुल बजा दिया है। महासंपर्क अभियान शुरू होने के साथ भाजपा ने विधानसभा वार वर्तमान और पूर्व पदाधिकारियों के साथ कार्यकर्ताओं को एकजुट करना शुरू कर दिया है। मंगलवार दोपहर भाजपा महानगर की शहर विधानसभा के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक अर्बन ऑपरेटिव सभागार में हुई।

कार्यकर्ताओं के प्रयास से ही केंद्र में सरकार: डॉ. अरुण कुमार
इसमें वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. अरुण कुमार ने कहा कि भाजपा में वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के दिशा निर्देशन में कार्य किए जाते हैं। आज कार्यकर्ताओं के प्रयास से ही केंद्र में सरकार है। नौ वर्ष की उपलब्धियां आप सबके सामने हैं। प्रधानमंत्री ने दुनिया में देश का मान बढ़ाया है।

PunjabKesari

मोदी सरकार ने देश की विश्व में अलग ही पहचान बनाई: संतोष गंगवार
पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद संतोष गंगवार ने कहा कि केंद्र सरकार की सभी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य हम सबको करना है। मोदी सरकार ने देश की विश्व में अलग ही पहचान बनाई है। प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं को अब लोकसभा चुनाव में जुटने की जरूरत है।

कार्यकर्ताओं के प्रयास से ही संगठन एक मजबूत स्तंभ के रूप में खड़ा:  डॉ. केएम अरोड़ा
महानगर अध्यक्ष डॉ. केएम अरोड़ा ने कहा कि कार्यकर्ताओं के प्रयास से ही संगठन एक मजबूत स्तंभ के रूप में खड़ा है। लोकसभा का चुनाव नजदीक हैं। सभी को चुनाव में पूर्ण सहयोग करना है।

PunjabKesari

बैठक में संयोजक सतीश रोहतगी समेत ये लोग रहे मैजूद
इस दौरान बैठक में संयोजक सतीश रोहतगी, महेश सिंघल, वीरेंद्र अटल, गुलशन आनंद, पंडित राम गोपाल मिश्रा, अनिल कुमार एडवोकेट, अनिल शर्मा, अतुल कूपर, अजय अग्रवाल, नरेंद्र अग्रवाल, मंजू सिंह, हरिकिशन राठौर, वीरेंद्र अरोड़ा, शिव कुमार माहेश्वरी, नीलम जेठा, शालिनी रूप से जौहरी, शशि सक्सेना, विकास शर्मा, देवेंद्र जोशी, बंटी ठाकुर, सतीश कातिब मम्मा, आरेंद्र अरोरा कुक्की आदि रहे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Ajay kumar

Recommended News

Related News

static